{"_id":"6613943e6aa853c20d09d19c","slug":"rpf-identified-three-accused-for-pelting-stones-on-vande-bharat-train-2024-04-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Vande Bharat Train: वंदे भारत पर पथराव करने वाले 3 आरोपी चिह्नित, RPF का दावा- 24 घंटे में गिरफ्त में होंगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Vande Bharat Train: वंदे भारत पर पथराव करने वाले 3 आरोपी चिह्नित, RPF का दावा- 24 घंटे में गिरफ्त में होंगे
Mon, 08 Apr 2024 12:22 PM IST
प्रगति चंद
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
Published by: प्रगति चंद
Updated Mon, 08 Apr 2024 12:22 PM IST
सार
Vande Bharat Express Train: वाराणसी में वंदे भारत ट्रेन पर पथराव करने वाले तीनों आरोपियों को चिह्नित किया गया है। जिसके बाद कैंट आरपीएफ का दावा है कि 24 घंटे के अंदर तीनों आरोपी गिरफ्त में होंगे।
विज्ञापन
वंदे भारत ट्रेन।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
कैंट स्टेशन से वाशिंग लाइन जाते समय 22416 वंदे भारत एक्सप्रेस पर पथराव करने वाले तीन आरोपियों को आरपीएफ ने चिह्नित कर लिया है। दो संदिग्धों को हिरासत में लेकर आरपीएफ ने पूछताछ की है। कैंट आरपीएफ का दावा है कि 24 घंटे के अंदर तीनों आरोपी गिरफ्त में होंगे।
विज्ञापन
पिछले सोमवार की रात कैंट स्टेशन से वंदे भारत एक्सप्रेस लोहता साइड वाशिंग लाइन को जा रही थी। इस बीच फुलवरिया के पास अचानक कोच पर पत्थरबाजी शुरू हो गई। वंदे भारत के छह कोच के शीशे क्षतिग्रस्त हो गए।
विज्ञापन
कैंट आरपीएफ ने मुकदमा दर्ज करते हुए जांच शुरू की। वंदे भारत कोच पर लगे सीसी कैमरे और आसपास लगे सीसी कैमरों के जरिये तीन युवकों की पहचान हुई। कैंट आरपीएफ इंस्पेक्टर एसएन मिश्रा ने बताया कि तीनों आरोपी चिह्नित कर लिए गए हैं।
विज्ञापन