{"_id":"5b22a3f34f1c1b684d8b668b","slug":"rpf-constable-beat-trackman-at-cantt-railway-station","type":"story","status":"publish","title_hn":"कैंट रेलवे स्टेशन पर आरपीएफ सिपाही ने ट्रैकमैन को पीटा, जमकर हुआ हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कैंट रेलवे स्टेशन पर आरपीएफ सिपाही ने ट्रैकमैन को पीटा, जमकर हुआ हंगामा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Updated Fri, 15 Jun 2018 10:49 AM IST
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी कैंट रेलवे स्टेशन पर गुरुवार को आरपीएफ सिपाही ने एक ट्रैकमैन की पिटाई कर दी। इतना ही नहीं बीच-बचाव करने पहुंचे दूसरे ट्रैकमैन से भी मारपीट कर ली। इससे गुस्साए ट्रैकमैनों ने रेलवे स्टेशन पर जमकर हंगामा किया। अंत में सिपाही को लाइन हाजिर करके क्वार्टर गार्ड से संबद्ध कर दिया गया।
कैंट रेलवे स्टेशन के लोहता यार्ड में ट्रैक पर काम चल रहा था। आरपीएफ सिपाही दिनेश कुमार सरोज एक व्यक्ति का पीछा करते हुए यार्ड में पहुंचा। सिपाही ने ट्रैकमैन को उक्त व्यक्ति को पकड़ने के लिये कहा।
ट्रैकमैन राम प्रवेश ने उसको पकड़ तो लिया पर वह हाथ छुड़ाकर भाग गया। ट्रैकमैन का आरोप है कि सिपाही को यह नागवार गुजरा और उसने ट्रैकमैन की पिटाई कर दी। बीच बचाव करने पहुंचे दूसरे ट्रैकमैन राम प्रवेश से भी वह भिड़ गया।
विज्ञापन
बाद में मालगोदाम के पास बने आरपीएफ पोस्ट पर सिपाही लौट आया। इधर ट्रैकमैनों ने काम बंद कर आरपीएफ पोस्ट पर धरना शुरू कर दिया। मौके पर रेल कर्मचारी यूनियन के नेताओं के साथ ही एईएन पीयूष पाठक और पीडब्ल्यूआई सुनील सिंह भी पहुंच गये। उनकी शिकायत पर सिपाही को लाइन हाजिर कर दिया गया।
सहायक सुरक्षा आयुक्त आरपीएफ बीके सिंह ने बताया कि सिपाही को लाइन हाजिर करके क्वार्टर गार्ड से संबद्ध कर दिया गया है।