फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   RPF constable beat trackman at cantt railway station

कैंट रेलवे स्टेशन पर आरपीएफ सिपाही ने ट्रैकमैन को पीटा, जमकर हुआ हंगामा

Fri, 15 Jun 2018 10:49 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Updated Fri, 15 Jun 2018 10:49 AM IST
विज्ञापन
RPF constable beat trackman at cantt railway station
- फोटो : अमर उजाला
वाराणसी कैंट रेलवे स्टेशन पर गुरुवार को आरपीएफ सिपाही ने एक ट्रैकमैन की पिटाई कर दी। इतना ही नहीं बीच-बचाव करने पहुंचे दूसरे ट्रैकमैन से भी मारपीट कर ली। इससे गुस्साए ट्रैकमैनों ने रेलवे स्टेशन पर जमकर हंगामा किया। अंत में सिपाही को लाइन हाजिर करके क्वार्टर गार्ड से संबद्ध कर दिया गया।
विज्ञापन


कैंट रेलवे स्टेशन के लोहता यार्ड में ट्रैक पर काम चल रहा था। आरपीएफ सिपाही दिनेश कुमार सरोज एक व्यक्ति का पीछा करते हुए यार्ड में पहुंचा। सिपाही ने ट्रैकमैन को उक्त व्यक्ति को पकड़ने के लिये कहा।
विज्ञापन


ट्रैकमैन राम प्रवेश ने उसको पकड़ तो लिया पर वह हाथ छुड़ाकर भाग गया। ट्रैकमैन का आरोप है कि सिपाही को यह नागवार गुजरा और उसने ट्रैकमैन की पिटाई कर दी। बीच बचाव करने पहुंचे दूसरे ट्रैकमैन राम प्रवेश से भी वह भिड़ गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


बाद में मालगोदाम के पास बने आरपीएफ पोस्ट पर सिपाही लौट आया। इधर ट्रैकमैनों ने काम बंद कर आरपीएफ पोस्ट पर धरना शुरू कर दिया। मौके पर रेल कर्मचारी यूनियन के नेताओं के साथ ही एईएन पीयूष पाठक और पीडब्ल्यूआई  सुनील सिंह भी पहुंच गये। उनकी शिकायत पर सिपाही को लाइन हाजिर कर दिया गया।
सहायक सुरक्षा आयुक्त आरपीएफ बीके सिंह ने बताया कि सिपाही को लाइन हाजिर करके क्वार्टर गार्ड से संबद्ध कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed