{"_id":"591c802d4f1c1b9c0cf2337b","slug":"rpf-beaten-up-police-constable-while-he-running-for-catch-criminal","type":"story","status":"publish","title_hn":" मऊ में चलती ट्रेन से कूदकर भागा अपराधी, पकड़ने को दौड़े सिपाही को आरपीएफ ने पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मऊ में चलती ट्रेन से कूदकर भागा अपराधी, पकड़ने को दौड़े सिपाही को आरपीएफ ने पीटा
ब्यूरो,अमर उजाला,मऊ
Updated Thu, 18 May 2017 01:51 PM IST
विज्ञापन
घायल सिपाही रामचंद्र सरोज
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी सीजेएम कोर्ट में पेशी से लौटते समय बुधवार रात को चलती ट्रेन से कूद कर एक बदमाश फरार हो गया। उसे पकड़ने के लिए दौड़े सिपाही को आरपीएफ के दीवान और गार्ड ने पीट दिया। बाद में सैदपुर कोतवाली की चीता मोबाइल पुलिस टीम ने बदमाश को औड़िहार और माहपुर रेलवे स्टेशन के बीच पकड़ लिया।
पुलिस कस्टडी से फरार हुआ बदमाश रविंद्र उर्फ राजू वाराणसी जिले का निवासी है। वह हत्या के मामले में वाराणसी जेल में निरुद्ध था। वाराणसी जेल में उपद्रव की घटना के बाद रविंद्र को मऊ जेल स्थानांतरित कर दिया गया था।
बुधवार को रविंद्र की सीजेएम कोर्ट वाराणसी में पेशी थी। पुलिस लाइन से कांस्टेबल रामचंद्र सरोज, अनिरुद्ध वर्मा और अंबरीष मौर्या रविंद्र को लेकर वाराणसी रवाना हुए। घायल सिपाही रामचंद्र सरोज ने बताया कि वापसी में वे लोग कृषक एक्सप्रेस में सवार हुए।
विज्ञापन
जैसे ही ट्रेन माहपुर रेलवे स्टेशन के पास पहुंची, रविंद्र चलती ट्रेन से कूद कर भागने लगा। इस दौरान तीनों सिपाहियों ने वैक्यूम खींच कर ट्रेन रोक दी और बदमाश के पीछे दौड़ गए। इस पर गार्ड रूम में मौजूद आरपीएफ के जवानों ने सिपाही रामचंद्र सरोज को दबोच कर पीट दिया।
सिपाही बदमाश के भागने की बात कहता रहा। लेकिन आरपीएफ के जवानों ने उसे नहीं छोड़ा। बाद में भीड़ ने सिपाही को बचाया। घायल सिपाही ने घटना की सूचना एसपी मऊ को दी। देर रात सैदपुर कोतवाली की चीता मोबाइल पुलिस टीम ने बदमाश को औड़िहार और माहपुर रेलवे स्टेशन के बीच पकड़ लिया।
पुलिस ने बदमाश के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। सीओ सर्वेश कुमार मिश्र ने बताया कि चीता मोबाइल पुलिस टीम ने बदमाश को पकड़ लिया है। पुलिस बंदी से पूछताछ कर रही है। घायल सिपाही मऊ रेलवे स्टेशन पर था।