फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   RPF arrested youth for throwing stones at Vande Bharat Express train

Vande Bharat train: बछड़े को बचाने के लिए वंदे भारत ट्रेन पर फेंका था पत्थर, आरपीएफ के हत्थे चढ़ा युवक

Thu, 29 Feb 2024 09:16 AM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: प्रगति चंद Updated Thu, 29 Feb 2024 09:16 AM IST
सार

Vande Bharat Express Train: वंदे भारत ट्रेन पर पत्थर फेंक शीशा तोड़ने के मामले में आरपीएफ ने एक युवक को गिरफ्तार कर जेल भेजा। आरोपी ने पूछताछ में बताया कि उसने बछड़े को ट्रेन से कटने से बचाने के लिए पत्थर फेंके, जो शीशे पर जा लगा। 

विज्ञापन
RPF arrested youth for throwing stones at Vande Bharat Express train
वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

रेलवे सुरक्षा बल ने वंदे भारत ट्रेन पर पत्थर मारने वाले एक युवक को पकड़ कर जेल भेज दिया। दो फरवरी को अज्ञात युवक के खिलाफ रेलवे सुरक्षा बल पोस्ट बनारस पर मुकदमा दर्ज किया था। 

विज्ञापन


बुधवार को उपनिरीक्षक जयप्रकाश यादव ने मुखबिर की सूचना के आधार पर बनारस - हरदत्तपुर रेलवे स्टेशन के बीच कच्ची सड़क लाइन के किनारे से आरोपी को रात आठ बजे गिरफ्तार किया। 
विज्ञापन


रेलवे पुलिस की पूछताछ में युवक ने अपना नाम रोहनिया के मड़ाव निवासी राजन प्रजापति बताया। कहा कि दो फरवरी को वंदे भारत ट्रेन से बछड़े को कटने से बचाने के लिए पत्थर मारा था। जो ट्रेन के सामने वाले शीशे में जाकर लग गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed