नवरात्र मेले पर दर्शन के बाद स्टेशन पर भीड़ न लगाएं श्रद्धालु, सुरक्षा के लिए आरपीएफ-जीआरपी तैयार
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मिर्जापुर जिले में नवरात्र मेला में रेलवे स्टेशन पर यात्रियों की सुरक्षा को लेकर आरपीएफ और जीआरपी ने कमर कस ली है। बुधवार को आरपीएफ के सहायक सुरक्षा आयुक्त जमजेर कुमार कुंडल और जीआरपी के सीओ अशोक कुमार सिंह ने विंध्याचल और मिर्जापुर रेलवे स्टेशन का निरीक्षण कर यात्रियों की सुरक्षा के बारे में जानकारी ली।
आरपीएफ के सहायक सुरक्षा आयुक्त जमजेर कुमार कुंडल बुधवार की सुबह मां विंध्यवासिनी के दरबार में पहुंचे। वहां दर्शन-पूजन करने के बाद क्षेत्र का भ्रमण किया। उसके बाद विंध्याचल रेलवे स्टेशन पहुंच कर आरपीएफ कार्यालय का निरीक्षण किया। इसके बाद रेलवे स्टेशन का भ्रमण किया। साथ ही दर्शनार्थियों की सुरक्षा को लेकर निर्देश दिया।
उन्होंने कहा कि दर्शन-पूजन करने आने वाले रेलवे स्टेशन पर रुकते हैं। लोगों से कहा कि लोग दर्शन-पूजन करने के बाद धर्मशालाओं में रुकें या फिर अपने घर जाएं। जिससे रेलवे स्टेशन पर भीड़ न हो और सुरक्षा व्यवस्था में कोई समस्या न आए। बताया कि मेला के लिए आरपीएफ की अतिरिक्त फोर्स दी गई है। उनके रुके आदि की व्यवस्था कर दी गई है। विंध्याचल के बाद सहायक सुरक्षा आयुक्त ने मिर्जापुर रेलवे स्टेशन के आरपीएफ कार्यालय का निरीक्षण किया।
इस दौरान आरपीएफ प्रभारी रजनीश राय को सुरक्षा के संबंध में निर्देश दिया। उधर जीआरपी के सीओ अशोक कुमार सिंह ने बुधवार की सुबह मिर्जापुर रेलवे स्टेशन पर मिर्जापुर, विंध्याचल, चुनार, चोपन व रेनूकुट चौकी प्रभारी के साथ क्राइम मीटिंग किया। इस दौरान सुरक्षा के संबंध में निर्देश देकर कार्रवाई के बारे में जानकारी लिया।
दोपहर में विंध्याचल रेलवे स्टेशन पर पहुंच कर निरीक्षण कर सुरक्षा के संबंध में निर्देश दिया। बताया कि नवरात्र में रेलवे स्टेशन पर भीड़ रहेगी। भीड़ में चोर-उचक्के भी सक्रिय रहते है। उन पर नियंत्रण करने के लिए जीआरपी को सजग रहना होगा। इस अवसर पर जीआरपी प्रभारी उदय शंकर कुशवाहा, अंजनी कुमार, अश्वनी राय, गिरजाशंकर, सूबेदार यादव आदि रहे।
तैनात रहेगी अतिरिक्त फोर्स
नवरात्र मेला में सुरक्षा के लिए जीआरपी और आरपीएफ की ओर से अतिरिक्त फोर्स की तैनाती की जाएगी। जीआरपी को मिले अतिरिक्त फोर्स में दो इंस्पेक्टर, 12 एसआई, 30 हेड कांस्टेबल, 60 कांस्टेबल, पांच महिला कांस्टेबल मिली है। आरपीएफ को 100 अतिरिक्त फोर्स में 20 उप निरीक्षक, कांस्टेबल, महिला कांस्टेबल आदि रहेंग। जीआरपी आरपीएफ को रेलवे स्टेशन के मनोरंजन सदन में रूकने के व्यवस्था की गई है।