फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   RPF and GRP are looting poor passengers

जिन पर हिफाजत का जिम्मा वही लूट रहे

Thu, 29 Jan 2015 02:02 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, वाराणसी।
अमर उजाला ब्यूरो, वाराणसी। Updated Thu, 29 Jan 2015 02:02 AM IST
विज्ञापन
RPF and GRP are looting poor passengers
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सहित पूरा रेल महकमा सफाई और सुरक्षा के लिहाज से कैंट रेलवे स्टेशन को मॉडल स्टेशन के रूप में विकसित करना चाहता है मगर बुधवार को यहां स्टेशन पर जो कुछ घटा उससे दोनों के प्रयासों को तगड़ा झटका लगा है।
विज्ञापन


आरपीएफ और जीआरपी के जवानों की मनमानी और वसूली की यह कोई पहली घटना नहीं और न ही रेल हादसे में जान जाने की पहली घटना है। जिन्हें रेल की संपत्ति और यात्रियों की सुरक्षा का जिम्मा मिला है वही अमानत में खयानत कर रहे।
विज्ञापन


भोले-भाले यात्रियों को कभी टिकट चेकिंग तो कभी उनके लगेज की चेकिंग के नाम पर सुरक्षाकर्मी परेशान करते हैं। ट्रेनों और प्लेटफार्मों पर गंदगी फै लाने का आरोप लगाकर वसूली आम है। ये जवान बेटिकट यात्रियों और अवैध वेंडरों से भी जुर्माने की आड़ में वसूली करते हैं। जनरल बोगी में सीट दिलाकर और वाहनों की अवैध पार्किगिं कराकर भी वसूली का धंधा बदस्तूर चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


आरपीएफ और जीआरपी जवानों की इस कारगुजारी के जारी रहते कैंट स्टेशन को माडल स्टेशन का दर्जा दिलाना बड़ी चुनौती है। ऐसा नहीं कि आला अधिकारियों को इनकी कारगुजारियों की जानकारी नहीं मगर दोषी पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई न होना सवाल खड़ा करता है। गौर करने वाली बात यह है कि आरपीएफ हो या जीआरपी इनके निशाने पर जनरल बोगी में सफर करने वाले यात्री ही होते हैं।

उसकी बड़ी वजह है। ज्यादातर यात्री कम पढ़े लिखे और ग्रामीण परिवेश से आते हैं। इन्हें रेलवे के कायदे कानूनों की समझ कम होती है। वर्दी की धौंस में आसानी से आ जाते हैं और अपने साथ हुई बदसलूकी की आगे शिकायत भी नहीं करते।

आखिर दूसरी टीम का क्या?
वाराणसी। कैंट स्टेशन पर बुधवार को हुई घटना में आरपीएफ की ‘दूसरी टीम’ का भी जिक्र आया है। आखिर ये दूसरी टीम क्या है इसका जवाब किसी के पास नहीं। बुधवार की सुबह आरपीएफ के सहायक सुरक्षा आयुक्त ने सिपाहियों की शिनाख्त परेड कराई। इसमें एक जवान की संलिप्तता सामने आई है। उधर, जीआरपी की ओर से शिनाख्त सरीखी कोई पहल नहीं की गई है।

मामा की गोद में ढूढ़ती रही मां का आंचल
आरपीएएफ जवानों की वसूली से बचने के लिए दुर्गियाना एक्सप्रेस ट्रेन से गिरकर जान गंवाने वाली महिला की डेढ़ साल की मासूम बेटी मामा की गोद में मां का आंचल ढूंढ़ती रही। परिवार के लोग बिलखती बच्ची को शांत कराने की कोशिश में लगे रहे मगर बच्ची आंसू थमे ही नहीं। दीनदयाल उपाध्याय अस्पताल में एक तरफ नौनिहाल का रोना व दूसरी तरफ कफन में लिपटी मां की लाश देखकर लोगों के आंसू छलक पड़े।


क्यों नहीं पड़ी अधिकारियों की नजर
कैंट रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर पांच पर दुर्गियाना एक्सप्रेस ट्रेन में हुई घटना से रेलवे के वरिष्ठ अधिकारी अनजान कैसे रहे, उन तक घटना की जानकारी कैसे नहीं पहुंची, यह सब सवाल सुरक्षा में बड़ी चूक की ओर इशारा कर रहा है। यह घटना तब हुई जब इसी समय प्लेटफार्म नंबर चार पर खड़ी राजधानी एक्सप्रेस में मानसिक रूप से बीमार व्यक्ति के हंगामे के चलते रेल प्रशासन और सुरक्षा से जुड़े कई अधिकारी मौजूद थे मगर किसी को भी साथ लगे प्लेटफार्म पर हुई घटना की भनक न लगना भी चर्चा का विषय रहा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed