फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Route diversion on Dev Deepawali no vehicle will run zone on banks of Ganga Ghat  in varanasi 

बनारस में आज रहेगा रूट डायवर्जन: देव दीपावली पर लोग निकलने से पहले पढ़ लें ये खबर, घाट किनारे नहीं चलेगा कोई वाहन

Fri, 19 Nov 2021 10:35 AM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Fri, 19 Nov 2021 10:35 AM IST
सार

देव-दीपावली के दिन यानी आज शुक्रवार को शहर में रूट डायवर्जन रहेगा वाराणसी के लोग निकलने से पहले जान लें कि कहां वाहनों पर प्रतिबंध रहेगा। तो वहीं, प्रतिबंध से मरीज और शव वाहन मुक्त रहेंगे।

विज्ञापन
Route diversion on Dev Deepawali no vehicle will run zone on banks of Ganga Ghat  in varanasi 
देव दीपावली पर वाराणसी में रहेगा रूट डायवर्जन। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वाराणसी में देव दीपावली के दिन शहर में उमड़ने वाली भीड़ को देखते हुए रूट डायवर्जन लागू किया गया है। गंगा घाट किनारे इलाके को नो व्हीकल जोन घोषित किया गया है। देव दीपावली के  दिन शुक्रवार की भोर में तीन बजे से सुबह दस बजे और अपराह्न तीन बजे से कार्यक्रम समाप्ति तक डायवर्जन लागू रहेगा।

विज्ञापन


डीसीपी ट्रैफिक के अनुसार भदऊ चुंगी से भैंसासुर घाट, मैदागिन से गौदोलिया, सोनारपुरा, रामापुरा, व बेनियाबाग तक और अग्रवाल तिराहा से अस्सी घाट बैंक ऑफ बड़ौदा तिराहे से अस्सी घाट तक नो व्हीकल जोन रहेगा। इस अवधि में मरीज वाहन, एंबुलेंस और शव वाहन प्रतिबंध से मुक्त रहेंगे। बाहरी गाड़ियों के लिए पार्किंग स्थान चिह्नित किया गया।
विज्ञापन


इसमें मछोदरी पार्क, टाउन हाल मैदागिन, बेनिया बाग पार्क, सनातन धर्म इंटर कालेज नई सड़क, गोदौलिया पार्किंग, मजदा सिनेमा पार्किंग लक्सा, बाबा कीनाराम आश्रम से लेकर रविन्द्रपुरी रोड पर पार्किंग, संस्कृत यूनिवर्सिटी से अमर उजाला तिराहा रोड पर और क्वीन्स कालेज का मैदान लहुराबीर, लकड़मंडी और अमर उजाला के बीच में वाहन खडे़ होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

यह डायवर्जन प्लान 
-चौकाघाट चौराहा से भदऊ चुंगी की तरफ बड़े वाहनों नहीं जाएंगे। इन वाहनों को ताड़ीखाना रोड/अंधरापुल की तरफ डायवर्ट किया जाएगा।
 -भदऊ चुंगी से भैंसासुर घाट की तरफ किसी बड़े वाहन को नहीं जाने दिया जाएगा, इन वाहनों को रेलवे कालोनी के मैदान में खड़ा कराया जाएगा।
-कज्जाकपुरा तिराहे से बड़े वाहनों राजघाट की तरफ नहीं जाने दिया जाएगा, इन वाहनों को चौकाघाट/आशापुर की तरफ डायवर्ट किया जाएगा।
-गोलगड्डा से भदऊ चुंगी की तरफ भी वाहन नहीं जाएंगे, इन्हें को पीलीकोठी की तरफ मोड़ा जाएगा, वाहन नेशनल इंटर कालेज पीलीकोठी में खड़े होंगे।
-मैदागिन चौराहे से किसी भी प्रकार के वाहन थाना चौक होते हुऐ गोदौलिया की तरफ नहीं जाएंगे। 
-बेनिया से किसी भी प्रकार के वाहन को रामापुरा की तरफ नहीं जाने दिया जाएगा, इन वाहनों को पियरी की तरफ डायवर्ट किया जाएगा। 
-गोदौलिया चौराहा से कोई वाहन को मैदागिन व दशाश्वमेघ घाट की तरफ नहीं जाने दिया जाएगा, इन वाहनों को रामापुरा की तरफ डायवर्ट किया जाएगा।
-रामापुरा से गोदौलिया की तरफ किसी भी प्रकार के वाहन को नहीं जाने दिया जाएगा, इन वाहनों को बेनिया/लक्सा की तरफ डायवर्ट किया जाएगा।
-भेलूपुर चौराहा से किसी भी प्रकार के वाहन को सोनारपुरा के तरफ नहीं जाने दिया जायेगा, इन वाहनों को रेवड़ी तालाब की तरफ डायवर्ट किया जाएगा।
-बैंक आफ बड़ौदा तिराहा से अस्सी के तरफ कोई वाहन नहीं जाने दिया जाएगा, इन वाहनों को रवीन्द्रपुरी की तरफ डायवर्ट किया जाएगा।
-सोनारपुरा की तरफ से किसी भी प्रकार के वाहन को गोदौलिया की तरफ नहीं जाने दिया जाएगा। इन वाहनों को भेलूपुर की तरफ डायवर्ट किया जाएगा।
-ब्राडवे होटल तिराहा रविंद्रपुरी से कोई वाहन को अग्रवाल तिराहे की तरफ नहीं जाएंगे, इन वाहनों को विजया तिराहा के तरफ डायवर्ट किया जाएगा।
-भेलूपुर चौराहा से कोई वाहन को सोनारपुरा की तरफ नहीं जाने दिया जाएगा, इन वाहनों को रेवड़ी तालाब के तरफ डायवर्ट कर दिया जाएगा।
-लकड़मंडी तिराहे से भदऊ चुंगी की तरफ बड़े वाहनों को नहीं जाने दिया जाएगा। इन वाहनों को संस्कृत यूनिवर्सिटी की तरफ डायवर्ट किया जाएगा।

यहां खड़ा कर सकते हैं वाहन 
बसंता डिग्री कालेज रोड राजघाट, रेलवे कालोनी का मैदान पुल से दाहिने राजघाट, राजघाट से पहले पानी की टंकी के पास, रेलवे कालोनी पार्किंग भदऊ चुंगी, नेशनल इंटर कालेज पीलीकोठी, मछोदरी पार्क, टाउन हाल मैदागिन, क्वीन्स कालेज का मैदान लहुराबीर, बेनिया बाग पार्क, सनातन धर्म इंटर कालेज नई सड़क, मजदा सिनेमा पार्किंग लक्सा, गोदौलिय पार्किंग, बंगाली इंटर कालेज बंगाली टोला, अस्सीघाट पार्किंग, कीना राम आश्रम से लेकर रविन्द्रपुरी रोड पर पार्किंग, जजेज गेस्ट हाउस के बगल में खाली मैदान सामने घाट, कचहरी के पीछे जेपी मेहता रोड, कैंट स्टेशन के सामने, सिटी स्टेशन के सामने, संपूर्णानन्द संस्कृत विश्वविद्यालय पीछे वीसी आवास के सामने वाहन खड़ा कर सकते हैं।

बैरियर लगने वाले स्थानों के नाम 
सूजाबाद पुलिस चौकी राजघाट पुल इस पार भदऊ चुंगी, कज्जाकपुरा कूड़ा घर के आगे कट गोलगड्डा तिराहा, मैदागिन चौराहा, गोदौलिया चौराहा,
रामापुरा चौराहा, बेनिया तिराहा, सोनारपुरा तिराहा, अग्रवाल अस्सी चौराहा, ब्राडवे तिराहा, लकड़ी मंडी तिराहा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed