फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Route diversion in Varanasi on Rangbhari Ekadashi avoid these route

Rangbhari Ekadashi: रंगभरी एकादशी पर वाराणसी में रूट डायवर्जन, आज इन रास्तों से जाने पर हो सकती है फजीहत

Fri, 03 Mar 2023 08:27 AM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: किरन रौतेला Updated Fri, 03 Mar 2023 08:27 AM IST
सार

एडीसीपी ट्रैफिक ने बताया कि मैदागिन से गोदौलिया, दशाश्वमेध होते हुए सोनारपुरा तक चारपहिया वाहनों का आवागमन शुक्रवार को सुबह नौ बजे से रात दस बजे तक प्रतिबंधित रहेगा। शिवाला स्थित अग्रवाल तिराहा से चारपहिया वाहन सोनारपुरा होते हुए गोदौलिया की ओर नहीं जाएंगे।

विज्ञापन
Route diversion in Varanasi on Rangbhari Ekadashi avoid these route
वाराणसी में रूट डायवर्जन - फोटो : फाइल

विस्तार

रंगभरी एकादशी पर शुक्रवार को गोदौलिया, मैदागिन, दशाश्वमेध क्षेत्र में सुबह नौ बजे से रात दस बजे तक रूट डायवर्जन की व्यवस्था लागू रहेगी। यह जानकारी देते हुए एडीसीपी ट्रैफिक डीके पुरी ने कहा कि आमजन से अपील है कि चिह्नित क्षेत्र में कोई चारपहिया वाहन लेकर न जाएं।

विज्ञापन


एडीसीपी ट्रैफिक ने बताया कि मैदागिन से गोदौलिया, दशाश्वमेध होते हुए सोनारपुरा तक चारपहिया वाहनों का आवागमन शुक्रवार को सुबह नौ बजे से रात दस बजे तक प्रतिबंधित रहेगा। शिवाला स्थित अग्रवाल तिराहा से चारपहिया वाहन सोनारपुरा होते हुए गोदौलिया की ओर नहीं जाएंगे। गिरजाघर चौराहा से गोदौलिया की ओर भी वाहनों को नहीं जाने दिया जाएगा। इसी तरह मैदागिन से चौक थाना, बांसफाटक होते हुए गोदौलिया की ओर चारपहिया वाहन नहीं जाएंगे। वाहन पार्किंग के लिए मैदागिन, बेनिया और अग्रवाल तिराहा के समीप व्यवस्था की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed