{"_id":"687b2d5a5339908679093973","slug":"route-diversion-in-varanasi-ban-on-outside-vehicles-no-vehicle-zone-till-tuesday-morning-in-seven-area-2025-07-19","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Route Diversion: काशी में बाहरी गाड़ियों पर प्रतिबंध...पढ़ लें ये जानकारी, मंगलवार की सुबह तक नो व्हीकल जोन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Route Diversion: काशी में बाहरी गाड़ियों पर प्रतिबंध...पढ़ लें ये जानकारी, मंगलवार की सुबह तक नो व्हीकल जोन
Sat, 19 Jul 2025 11:00 AM IST
अमन विश्वकर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
Published by: अमन विश्वकर्मा
Updated Sat, 19 Jul 2025 11:00 AM IST
सार
सावन को लेकर वाराणसी के कई इलाकों में यातायात व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए नियम बनाए गए हैं। इन इलाकों में भारी वाहनों का प्रवेश भी वर्जित रहेगा। श्रीकाशी विश्वनाथ धाम को जोड़ने वाले सात मार्गों पर यह नियम लागू रहेगा।
विज्ञापन
पुलिस कमिश्नर मोहित अग्रवाल ने संभाला मोर्चा।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
Route Diversion in Varanasi: सावन के दूसरे सोमवार पर कांवड़ियों की बढ़ती संख्या और सुगम यातायात व्यवस्था के तहत श्रीकाशी विश्वनाथ धाम को जोड़ने वाले सात मार्गों पर शनिवार की रात 8 बजे से मंगलवार की सुबह 8 बजे तक नो व्हीकल जोन होगा।
विज्ञापन
वहीं, शहर में बाहरी गाड़ियों का प्रवेश भी प्रतिबंधित होगा। प्रयागराज-मोहनसराय हाईवे की बायीं लेन रिजर्व है। डीसीपी यातायात अनिल कुमार यादव ने बताया कि चांदपुर चौराहे से मोहनसराय तक शनिवार की रात 8 बजे से मंगलवार की सुबह 8 बजे किसी भी वाहन का संचालन नहीं होगा।
विज्ञापन
इस दौरान शहर में भारी वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा। डायवर्ट मार्ग होकर वाराणसी आने वाले वाहन निकलेंगे। आटो एवं ई-रिक्शा गोलगड्डा तिराहा से लकडमंडी से सम्पूर्णानन्द से अमर उजाला तिराहा से लहुराबीर से कबीरचौरा से मैदागिन से विशेश्वरगंज से गोलगड्डा तिराहा से पुनः चौकाघाट की ओर लाैट जाएंगे।
विज्ञापन
यह नो व्हीकल जोन रूट
- बेनिया से रामापुरा से खारी कुंआ से जंगमबाड़ी से गोदौलिया
- गुरुबाग तिराहा से लक्सा से रामापुरा
- मैदागिन से गौदोलिया
- पियरी चौकी से बेनिया तिराहा
- होटल ब्राॅडवे से अग्रवाल रेडियो, सोनारपुरा से मदनपुरा-गोदौलिया तक
- सुजाबाद से भदऊचुंगी से विशेश्वरगंज से मैदागिन तक
- लंका से सामने घाट
- इन मार्गों पर प्रत्येक शनिवार की सुबह 8 बजे से मंगलवार की सुबह 8 बजे तक नो व्हीकल जोन रहेगा।