फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Route diversion implemented for Rathyatra fair from 7th to 10th July in Varanasi

काशीवासियों ध्यान दें: रथयात्रा मेले को लेकर रूट डायवर्जन लागू, चार दिन तक रहेगी ये व्यवस्था; पढ़ें पूरा प्लान

Sat, 06 Jul 2024 01:13 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: प्रगति चंद Updated Sat, 06 Jul 2024 01:13 PM IST
सार

वाराणसी में चार दिन के लिए रूट डायवर्जन लागू किया गया है। इसके तहत कल शाम चार बजे से भोर तक रथयात्रा की ओर वाहन नहीं जाएंगे। यह व्यवस्था चार दिनों तक लागू रहेगी। 

विज्ञापन
Route diversion implemented for Rathyatra fair from 7th to 10th July in Varanasi
varanasi traffic diversion - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

रथयात्रा मेले में उमड़ने वाली श्रद्धालुओं की भीड़ के मद्देनजर कमिश्नरेट की ट्रैफिक पुलिस की ओर से सात से 10 जुलाई तक रूट डायवर्जन प्लान लागू किया गया है। यह व्यवस्था रोजाना शाम चार बजे से भोर तीन बजे तक लागू रहेगी। एडीसीपी ट्रैफिक राजेश कुमार पांडेय ने आमजन से अपील की है कि रूट डायवर्जन प्लान का पालन कर यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने में मदद करें। एंबुलेंस और शव वाहन इस प्रतिबंध से मुक्त रहेंगे।

विज्ञापन


ये रहेगी व्यवस्था

  • बीएचयू, भेलूपुर की तरफ से रथयात्रा की तरफ आने वाले वाहनों को कमच्छा से साईं मंदिर की तरफ मोड़ दिया जाएगा। वाहन आकाशवाणी होते हुए महमूरगंज के रास्ते अपने गंतव्य को जाएंगे।
  • विज्ञापन
  • लक्सा से रथयात्रा की तरफ जाने वाले सभी वाहन गुरुबाग तिराहे से नीमामाई तिराहे की तरफ मोड़ दिया जाएगा। ये वाहन कमच्छा तिराहा होकर गंतव्य को जाएंगे।
  • विज्ञापन
    विज्ञापन
  • सिगरा से रथयात्रा की तरफ जाने वाले समस्त वाहनों को सिगरा चौराहे से महमूरगंज की तरफ और सोनिया पुलिस चौकी की तरफ मोड़ दिया जाएगा। वहां से वह अपने गंतव्य को जाएंगे।
  • महमूरगंज चौराहे से रथयात्रा की तरफ जाने वाले समस्त वाहनों को आकाशवाणी तिराहा से सिगरा की तरफ मोड़ दिया जाएगा। वहां से वह अपने गंतव्य को जाएंगे।
  • सिगरा चौराहा, आकाशवाणी, नीमामाई तिराहा के समीप कार, ऑटो, ई-रिक्शा, मोटर साइकिल, पैडल रिक्शा और सभी प्रकार के वाहन पार्क होंगे।

भारी वाहनों के लिए डायवर्जन व्यवस्था

  • जिन भारी वाहनों को मंडुवाडीह तक आना है, वह नो एंट्री खुलने के बाद मोहनसराय, रोहनिया, चांदपुर, मुड़ैला होते हुए आ सकते हैं।
  • जिन भारी वाहनों को सिगरा तक आना है कि वह नो एंट्री खुलने के बाद मोहनसराय, रोहनिया, चांदपुर, लहरतारा, धर्मशाला, इंग्लिशिया लाइन, मलदहिया होते हुए आ सकते हैं।
  • जिन भारी वाहनों को सिगरा क्षेत्र से हरहुआ होकर बाबतपुर जाना होगा, वह नो एंट्री खुलने के बाद सिगरा, मलदहिया, चौकाघाट, ताड़ीखाना, पुलिस लाइन चौराहा, भोजूबीर, गिलट बाजार, तरना, हरहुआ होते हुए जा सकेंगे।
  • मंडुवाडीह से आने वाले सभी प्रकार के वाहनों के लिए आकाशवाणी तिराहा से रथयात्रा चौराहे तक जाने पर प्रतिबंध रहेगा। सिगरा चौराहे से रथयात्रा तक जाने वाले भारी वाहनों पर भी प्रतिबंध रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed