फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   rotten deadbody found from of railway colony in varanasi after strong foul smell coming

Varanasi News: रेलवे कॉलोनी के क्वार्टर से आ रही थी तेज दुर्गंध, पुलिस ने दरवाजा खोला तो मिला रेलकर्मी का शव

Sun, 02 Oct 2022 05:48 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Sun, 02 Oct 2022 05:48 PM IST
सार

वाराणसी के सिटी रेलवे स्टेशन के पास अलईपुरा स्थित रेलवे कॉलोनी के क्वार्टर से रेलकर्मी का सड़ा-गला शव मिला। तेज दुर्गंध आने पर पड़ोसियों ने पुलिस और आरपीएफ को सूचना दी थी। 

विज्ञापन
rotten deadbody found from of railway colony in varanasi after strong foul smell coming
घटनास्थल पर पहुंची पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वाराणसी सिटी रेलवे स्टेशन के पास अलईपुरा स्थित रेलवे कॉलोनी के क्वार्टर से तेज दुर्गंध आने पर पुलिस और आरपीएफ को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने दरवाजा खोला तो अंदर का नजारा देखकर सभी सहम उठे। कमरे में रेलकर्मी का सड़ा-गला शव मिला। पास ही में शराब की खाली बोतल भी मिली।  जैसे-तैसे पुलिस ने शव को सील कर उसे पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। इधर, कई दिनों से बंद मकान में शव मिलने की सूचना से  रेलवे कॉलोनी में सनसनी मच गई।

विज्ञापन


मृतक की पहचान आईओडब्लू कंस्ट्रक्शन विभाग में खलासी के पद पर कार्यरत लालजी साहनी (54) के तौर पर हुई। जिस क्वार्टर (टीएल-24 एच) से शव मिला वो उनके नाम पर आवंटित थी। रविवार को क्वार्टर नंबर टीएल-24 एच से आ रही दुर्गंध के चलते शक हुआ। आसपड़ोस के लोगों ने इसकी सूचना आरपीएफ और पुलिस को दी।

विज्ञापन

क्वार्टर में अकेले रहता था लालजी साहनी

मौके पर पुलिस पहुंची तो दरवाजा अंदर से बंद था। दरवाजे को तोड़ने पर कमरे में लालजी साहनी का शव मिला। इंस्पेक्टर जैतपुरा मथुरा राय ने बताया कि लालजी मूल रूप से गोरखपुर का निवासी था। यहां रेलवे के क्वार्टर में वह परिवार के साथ रहता था। पिछले साल पुत्र की शादी करने परिवार सहित अपने पैतृक गांव गया था। परिवार को वहीं छोड़ कर लालजी वापस आ गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

तब से वह क्वार्टर में अकेले रह रहा था। घटना की सूचना मृतक के परिजनों को दे दी गई है। लालजी की संदिग्ध हाल में मौत को लेकर रेलवे कॉलोनी में तरह-तरह की चर्चा है। पुलिस के मुताबिक लालजी के शव के पास से कुर्सी पर पेंट और शराब की खाली बोतल मिली।

पुलिस के मुताबिक, लालजी की मौत प्रथम दृष्टया हालत बिगड़ने के कारण मान कर जांच की जा रही है। वहीं कॉलोनी वालों का कहना है कि लालजी शराब का आदि था। उसके क्वार्टर में अक्सर बाहरी लोगों का आना-जाना लगा रहता था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed