{"_id":"5d3caeab8ebc3e6cba54ba25","slug":"roteri-club-varanasi-news-vns4752731152","type":"story","status":"publish","title_hn":"देवेंद्र गोयल ने संभाला रोटरी क्लब वाराणसी सारनाथ का कार्यभार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देवेंद्र गोयल ने संभाला रोटरी क्लब वाराणसी सारनाथ का कार्यभार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी। रोटरी क्लब वाराणसी सारनाथ की ओर से शनिवार को रथयात्रा के पास क्लब का 30वां पदग्रहण समारोह आयोजित किया गया। इसमें निर्वतमान अध्यक्ष आशीष कुमार ने वर्तमान अध्यक्ष देवेंद्र गोयल और राहुल श्रीवास्तव को सचिव पद पर नए सत्र का कार्यभार सौंपा।
पदग्रहण समारोह में निर्वतमान अध्यक्ष आशीष कुमार ने अपने सत्र के सदस्यों द्वारा किए गए कार्यों के बारे में बताया और उत्कृष्ट कार्य करने वाले सदस्यों को सम्मानित किया। जिसमें रोटरी मंडल के मंडलाध्यक्ष द्वारा 11 पुरस्कार रोटरी सारनाथ को दिए गए। नव निर्वाचित अध्यक्ष देवेंद्र गोयल ने रोटरी अंतरराष्ट्रीय के लक्ष्य भारत से निरक्षरता मिटाना है... के अंतर्गत ‘टीच’ मिशन पर विशेष जोर दिया। उन्होंने बताया कि इसके अंतर्गत संस्था द्वारा सिंहपुर गांव में बच्चों को शिक्षा के लिए निशुल्क कोचिंग के साथ शिक्षा से जुड़ी मूलभूत सामग्री प्रदान किया जाएगा। शुभारंभ मुख्य अतिथि रोटरी मंडलाध्यक्ष केके श्रीवास्तव ने किया। संचालन राकेश मौर्या एवं सुषमा श्रीवास्तव ने किया। धन्यवाद मुकेश दुबे ने दिया। इस अवसर पर संजय कुमार श्रीवास्तव, संजय कपूर, दीपक श्रीवास्तव, उमा श्रीवास्तव, प्रतिभा सिंह, निशा श्रीवास्तव, जागृति शाह, अजय श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।