फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Ropeway varanasi Five stations and 29 towers along 3 km-long corridor 94 work is complete

रोपवे : 3.85 किमी लंबे कॉरिडोर में पांच स्टेशन और 29 टावर, 94.35 फीसदी काम पूरा; स्टेशनों पर फिनिशिंग बाकी

Fri, 25 Sep 2026 05:56 AM IST
Aman Vishwakarma अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: Aman Vishwakarma Updated Fri, 25 Sep 2026 05:56 AM IST
सार

वाराणसी में रोपवे परियोजना का 94.35 फीसदी काम पूरा हो चुका है। 3.85 किलोमीटर लंबे कॉरिडोर में पांच स्टेशन और 29 टावर बनाए जा रहे हैं। निर्माण कार्य अंतिम चरण में पहुंच गया है। स्टेशनों पर फिनिशिंग का काम बाकी है। परियोजना पूरी होने के बाद कैंट से गोदौलिया के बीच यातायात सुगम होने और यात्रियों को तेज परिवहन सुविधा मिलने की उम्मीद है।

विज्ञापन
Ropeway varanasi Five stations and 29 towers along 3 km-long corridor 94 work is complete
वाराणसी में निर्माणाधीन रोपवे का गंडोला। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कैंट-गोदौलिया रोपवे परियोजना अब अंतिम चरण में पहुंच गई है। 3.85 किलोमीटर लंबे रोपवे का 94.35 फीसदी काम पूरा हो चुका है। अब स्टेशनों पर फिनिशिंग समेत कुछ अंतिम कार्य ही बाकी हैं। निर्माण की रफ्तार को देखते हुए नवंबर तक परियोजना का काम पूरा होने की उम्मीद है। इसके बाद परीक्षण और संचालन से पहले की तैयारियां तेज होंगी।

विज्ञापन


करीब 3.85 किलोमीटर लंबे इस रोपवे में कैंट रेलवे स्टेशन, काशी विद्यापीठ, रथयात्रा, गिरजाघर और गोदौलिया में पांच स्टेशन बनाए जा रहे हैं। इनमें गिरजाघर को तकनीकी स्टेशन के रूप में विकसित किया गया है। पूरे कॉरिडोर में 29 टावर बनाए गए हैं। रोपवे की तकनीकी संरचना का बड़ा हिस्सा तैयार हो चुका है और अब स्टेशन परिसरों को अंतिम रूप देने का काम चल रहा है। 
विज्ञापन


सितंबर के दूसरे सप्ताह में मंडलायुक्त एस. राजलिंगम के निरीक्षण के दौरान परियोजना की भौतिक प्रगति 94.35 फीसदी बताई गई थी। निरीक्षण के दौरान कैंट स्टेशन समेत अन्य स्टेशनों के बचे काम को समय से पूरा करने के निर्देश दिए गए थे। कैंट स्टेशन का काम 25 सितंबर तक पूरा करने का लक्ष्य दिया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

अब फिनिशिंग के बाद परीक्षण
परियोजना के निर्माण का अधिकांश हिस्सा पूरा होने के बाद अब स्टेशनों को यात्रियों के लिए तैयार करने पर जोर है। लिफ्ट, एस्केलेटर, सुरक्षा व्यवस्था, टिकटिंग और अन्य यात्री सुविधाओं को अंतिम रूप दिया जा रहा है। निर्माण पूरा होने के बाद रोपवे प्रणाली का परीक्षण और सुरक्षा से जुड़ी प्रक्रियाएं महत्वपूर्ण चरण होंगी। करीब 94 फीसदी काम पूरा होने के बाद अब नजर इस बात पर है कि बचे हुए छह फीसदी से भी कम काम को कितनी तेजी से पूरा किया जाता है। यदि तय गति से काम आगे बढ़ा तो नवंबर तक काशी के इस बहुप्रतीक्षित रोपवे के निर्माण की प्रक्रिया पूरी होने की उम्मीद है। इसके बाद संचालन की दिशा में अगला चरण शुरू होगा।

15 मिनट में कैंट से गोदौलिया
रोपवे शुरू होने के बाद कैंट से गोदौलिया तक का सफर करीब 15 से 16 मिनट में पूरा होने की उम्मीद है। अभी सड़क मार्ग से इस दूरी को तय करने में यातायात की स्थिति के अनुसार काफी अधिक समय लग जाता है। रोपवे के संचालन से कैंट, विद्यापीठ, रथयात्रा और गोदौलिया जैसे शहर के व्यस्त हिस्सों के बीच वैकल्पिक सार्वजनिक परिवहन उपलब्ध होगा। रोपवे के किराये की दरें भी शासन स्तर से अधिसूचित की जा चुकी हैं। कैंट से गोदौलिया तक पूरी यात्रा का सामान्य किराया 50 रुपये निर्धारित है। काशी स्मार्ट पास धारकों को 20 फीसदी छूट मिलेगी, जिसके बाद पूरी यात्रा 40 रुपये में की जा सकेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed