फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Ropeway Varanasi Every station will have spire like Kashi Vishwanath temple

Ropeway Varanasi: रोपवे के हर स्टेशन पर दिखेंगे काशी विश्वनाथ मंदिर जैसे शिखर, गेरूआ रंग में दिखेंगी दीवारें

Wed, 13 Nov 2024 08:30 AM IST
प्रगति चंद राहुल दुबे, अमर उजाला, वाराणसी।
राहुल दुबे, अमर उजाला, वाराणसी। Published by: प्रगति चंद Updated Wed, 13 Nov 2024 08:30 AM IST
सार

वाराणसी में रोपवे के हर स्टेशन पर काशी विश्वनाथ मंदिर जैसे शिखर दिखेंगे।मंदिर के बाहरी दीवारों पर चुनार पत्थर से काम होगा। साथ ही दीवारें गेरूआ रंग में दिखेंगी। इन पर पर त्रिशूल, अर्द्धचंद्र, शंख और नंदी की आकृतियां उकेरी जाएंगी। 

विज्ञापन
Ropeway Varanasi Every station will have spire like Kashi Vishwanath temple
ऐसा दिखेगा रोपवे का कैंट स्टेशन। - फोटो : प्रशासन

विस्तार

रोपवे के स्टेशनों का निर्माण लगभग पूरा हो चुका है। अगले दो महीने में उन्हें अंतिम रूप दिया जाएगा। खास बात यह है कि रोपवे के सभी स्टेशनों पर काशी विश्वनाथ मंदिर की तरह शिखर दिखाई देंगे।

विज्ञापन


स्टेशन की बाहरी दीवारों पर चुनार के पत्थर से काम कराए जा रहे हैं। दीवारों और उनके पिलर पर शिव, त्रिशूल, नंदी, शंख, डमरू व अर्द्धचंद्र की आकृतियां दिखाई देंगी। ऊपर की ओर किसी पुराने भवन की तरह झरोखे बनाए गए हैं। इनमें पुराने काशी की झलक देखने को मिलेगी।
विज्ञापन


यहां तैयार हो गए हैं स्टेशन
कैंट रेलवे स्टेशन, काशी विद्यापीठ, रथयात्रा, गिरजाघर पर लगभग स्टेशन तैयार हो गए हैं। जल्द ही ट्रायल रन किया जाएगा। स्टेशनों पर काशी की कला, संस्कृति और महत्व की झलक देखने को मिलेगी। काशी विश्वनाथ, काल भैरव, संकटमोचन मंदिर के अलावा अन्य सभी पुराने मंदिरों की जानकारियां यहां सिर्फ चित्र के माध्यम से ही नहीं मिलेंगी, बल्कि इनके बारे में ऑडियो क्लिप दिए जाएंगे। इसके जरिये पूरी जानकारी हासिल की जा सकेगी। हर चित्र के साथ ही एक क्यूआर कोड दिया रहेगा, जिसे स्कैन कर ऑडियो के रूप में सांस्कृतिक धरोहरों के बारे में लोग जान सकेंगे। वहीं, काशी के महापुरुषों के चित्र भी हर स्टेशन लगेंगे, उनके बारे में भी ऑडियो क्लिप में सुन सकेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

स्टेशन के बाहरी हिस्से में लगाए जा रहे ग्लास हल्के नीले रंग और ग्रे रंग के होंगे। नेशनल हाईवे लॉजिस्टिक प्राइवेट लिमिटेड (एनएचएलएमएल) की प्रोजेक्ट मैनेजर पूजा मिश्रा ने बताया कि सभी स्टेशनों पर मंदिर के शिखर रहेंगे। इसका काम लगभग पूरा हो गया है।

टिकट घर से हेल्प डेस्क तक दिखेगी काशी
आमतौर पर स्टेशनों पर टिकट घर के केबिन सामान्य तरह से बने रहते हैं। रोपवे के स्टेशन पर टिकट काउंटर को झरोखों का रूप दिया जाएगा। उन्हें दूर से देखकर आपको किसी हवेली की खिड़की जैसा अहसास होगा। इसी तरह की हेल्प डेस्क होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed