फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   ropeway project in varanasi final bid will open on 24 december for selection of firm

वाराणसी में रोपवे: आसमान में सफर के लिए धरातल पर उतरेगा प्रोजेक्ट, 24 को तय होगी कार्यदायी संस्था

Mon, 20 Dec 2021 11:21 AM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Mon, 20 Dec 2021 11:21 AM IST
सार

वाराणसी में रोप-वे बनने के बाद सैलानी कैंट रेलवे स्टेशन से गिरिजाघर (गोदौलिया) तक सफर कर सकेंगे। कैंट, साजन तिराहा, सिगरा, रथयात्रा के बाद गिरिजाघर स्टेशन बनेगा।

विज्ञापन
ropeway project in varanasi final bid will open on 24 december for selection of firm
वाराणसी में रोपवे परियोजना से ट्रैफिक व्यवस्था को मिलेगी संजीवनी - फोटो : फाइल

विस्तार

काशी विश्वनाथ धाम और गंगा घाट जाने वाले सैलानियों को जाम से निजात दिलाने के लिए तैयार रोपवे परियोजना पर 24 दिसंबर को अंतिम निर्णय की उम्मीद है। 18 दिसंबर को खुलने वाली निविदा अब 24 को खोली जाएगी। इसके साथ ही कार्यदायी संस्था का चयन कर लिया जाएगा।
विज्ञापन


दरअसल, वाराणसी में रोपवे की प्री बिड में सात फर्म सामने आई हैं। वहीं चार फर्मों के मालिक ने लिखित रूप से काम करने की इच्छा जताई है। हालांकि किससे काम लिया जाएगा। यह फाइनल बिड में ही स्पष्ट हो पाएगा। प्री-बिड में शामिल ईसीएल मैनेजमेंट एसडीएचडीएचडी, डोपल्मेयर, एफआईएल, पोमा, एक्त्रसन इंफ्रा, एजीस इंडिया व कन्वेयर एंड रोप-वे सिस्टम फर्मों के प्रतिनिधियों ने प्रतिभाग किया।
विज्ञापन


ड्रीम प्रोजेक्ट का सभी को बेसब्री से इंतजार
इनमें से ईसीएल मैनेजमेंट एसडीएचडीएचडी, डोपल्मेयर, एफआईएल व पोमा नामक फर्मों ने लिखित रूप से प्रतिभाग करते हुए रोप-वे निर्माण की इच्छा जताई है। यहां बता दें कि काशी के लिए ट्रैफिक संजीवनी कहलाने वाले इस ड्रीम प्रोजेक्ट का सभी को बेसब्री से इंतजार है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वाराणसी में पीपीपी मॉडल पर रोप-वे का निर्माण कराया जाएगा। इसके निर्माण पर 410 करोड़ रुपये खर्च आएगा। कैंट स्टेशन से गिरिजाघर चौराहे तक 3.65 किलोमीटर रोप-वे चलेगी और इसके कुल 4 स्टेशन होंगे। वीडीए उपाध्यक्ष ईशा दुहन ने बताया कि 18 दिसंबर को निविदा नहीं खुल पाई थी। अब 24 दिसंबर को फाइनल बिड किया जाएगा। इसके बाद कार्यदायी संस्था के चयन की प्रक्रिया पूरी होगी।
पढ़ेंः आज वाराणसी आएंगे सीएम योगी: पीएम मोदी के आगमन की तैयारियों की करेंगे समीक्षा, पिंडरा में स्थलीय निरीक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed