फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Ropeway Gondola equipped with modern technology reached Banaras

Varanasi: आधुनिक तकनीक से लैस रोप-वे का गोंडोला पहुंचा बनारस, स्विट्जरलैंड की कंपनी ने किया है डिजाइन

Thu, 08 Feb 2024 12:24 AM IST
प्रगति चंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: प्रगति चंद Updated Thu, 08 Feb 2024 12:24 AM IST
सार

कैंट, काशी विद्यापीठ और गोदौलिया में रोप-वे स्टेशन से जुड़े निर्माण कराए जा रहे हैं। स्विट्जरलैंड में डिजाइन इस गोंडोला को रोप-वे में लगाने से पूर्व सिगरा के समीप शहर के साजन तिराहे पर लोगों को देखने के लिए रखा जाएगा। 

विज्ञापन
Ropeway Gondola equipped with modern technology reached Banaras
वाराणसी में निर्माणाधीन रोप-वे का गोंडोला। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वाराणसी में निर्माणाधीन रोप-वे का गोंडोला बनारस पहुंच गया है। स्विट्जरलैंड में डिजाइन इस गोंडोला को रोप-वे में लगाने से पूर्व सिगरा के समीप शहर के साजन तिराहे पर लोगों को देखने के लिए रखा जाएगा। ताकि रोप-वे में यात्रा शुरू होने से पूर्व शहरवासियों को पता चल सके कि उन्हें कैसे दिखने वाले गोंडोला में बैठने का अवसर मिलेगा। वाराणसी में रोप-वे निर्माण के कार्यों को तेजी से अंतिम रूप दिया जा रहा है।

विज्ञापन


कैंट, काशी विद्यापीठ और गोदौलिया में रोप-वे स्टेशन से जुड़े निर्माण कराए जा रहे हैं। पहले चरण का काम मार्च 2025 तक पूरा किया जाना है। इस बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के वाराणसी आगमन के मद्देनजर रोप-वे के कार्य को युद्ध स्तर पर शुरू किया गया है। वाराणसी विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष पुलकित गर्ग ने कहा कि गोंडोला को जब तक रोप-वे में नहीं लगाया जाता तब तक उसे शहर के साजन तिराहे पर लोगों को देखने के लिए रखवाया जाएगा।
विज्ञापन


गौरतलब है कि रोप-वे पर सफर के दौरान तेज धूप का असर गोंडोला पर न के बराबर होगा। इसकी डिजाइन में वेंटिलेशन का खास ख्याल रखा गया है। रोपवे बनने के बाद कैंट रेलवे स्टेशन से विश्वनाथ मंदिर और दशाश्वमेध घाट जाना आसान हो जाएगा। निर्माण कार्य की नियमित निगरानी की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed