फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   rope way from kaalikhoh to astbhuja very soon

धर्मार्थ राज्य मंत्री ने विंध्य दरबार में टेका मत्था, कालीखोह-अष्टभुजा के बीच रोप वे जल्द

Tue, 30 May 2017 09:02 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी Updated Tue, 30 May 2017 09:02 PM IST
विज्ञापन
rope way from kaalikhoh to astbhuja very soon
विंध्य धाम में दर्शन कर बाहर आते धर्मार्थ कार्य राज्य मंत्री लक्ष्मी नारायण चौधरी - फोटो : अमर उजाला
 पिछले सरकारों ने सिर्फ धन का बंटवारा किया है, जिसके चलते विंध्याचल के कालीखोह एवं अष्टभुजा पहाड़ पर रोप-वे का काम पूरा नहीं हो सका है। अष्टभुजा पहाड़ पर रोप-वे अब भाजपा की सरकार में बहुत जल्द ही बन कर तैयार हो जाएगा।
विज्ञापन


यह बातें सोमवार की देर शाम मां विंध्यवासिनी देवी का दर्शन-पूजन करने आए उत्तर प्रदेश के धर्मार्थ कार्य राज्य मंत्री लक्ष्मी नारायण चौधरी ने होटल रत्नाकर में आयोजित प्रेसवार्ता में कही।
विज्ञापन


इससे पहले मंत्री ने विंध्य दरबार में विधिवत दर्शन-पूजन किया। दर्शन-पूजन करने के बाद धर्मार्थ कार्य राज्य मंत्री ने देवी मंदिर परिसर में विराजमान समस्त देवी-देवताओं के मंदिरों में जाकर श्रद्धाभाव  से शीश झुकाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


 पत्रकार वार्ता के दौरान मां विंध्यवासिनी मंदिर अधिग्रहण मुद्दे पर उन्होंने कहा कि जब तक भाजपा की सरकार रहेगी  किसी भी मंदिर का अधिग्रहण नही किया जाएगा।  उन्होंने कहा कि तीर्थ स्थल होने के बाद यहां सुविधाओं का अभाव है।

साथ ही  विंध्याचल आने वाले हर भक्तों के लिए घाटों पर उत्तम व्यवस्था के साथ ही अच्छी सड़क, शुद्घ पेयजल एवं शौचालय की पर्याप्त सुविधा प्रदान की जाएगी।
ध्वस्त सड़कों के सवाल पर मंत्री ने कहा कि योगी सरकार ने 15 जून तक खराब सड़कों को गड्ढामुक्त करने का निर्देश जारी किया है, जिसके तहत सड़कें गड्ढामुक्त हो जाएंगी। पत्रकार वार्ता के दौरान धर्मार्थ राज्य मंत्री ने विंध्याचल को पर्यटन स्थल घोषित करने का भी आश्वासन दिया। 

गंगा में घड़ियाल दिखने से हड़कंप

दो स्नान घाटों पर गंगा में अलग अलग लोगों द्वारा घड़ियाल देखे जाने के दावे के बाद दैनिक रूप से गंगा स्नान करने वाले स्थानीय लोगों में भय का माहौल व्याप्त है। पहले दीवान घाट फिर अखाड़ा घाट पर तीन दिन के अंतराल पर दो बार घड़ियाल देखा गया।  प्रत्यक्षदर्शियों की माने तो उसकी लंबाई लगभग ढाई मीटर के करीब है । अगर यह सच है तो दूर दराज से आने वाले गंगा स्नाननार्थियों के लिए एक संकट उत्पन्न हो गया है । दिन के अलावा रात्रि में भी काफी संख्या में दर्शनार्थी गंगा में डुबकी लगाते हैं । हालांकि अभी तक किसी नाविक/अधिकारी  ने इसकी पुष्टि नहीं की है ।           
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed