{"_id":"601c3d434c560f30631f2b34","slug":"room-of-the-professor-accused-of-molesting-students-of-bhu-was-made-vacant","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीएचयू की छात्राओं के साथ छेड़खानी के आरोपी प्रोफेसर का कमरा कराया गया खाली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीएचयू की छात्राओं के साथ छेड़खानी के आरोपी प्रोफेसर का कमरा कराया गया खाली
Fri, 05 Feb 2021 12:01 AM IST
हरि User
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: हरि User
Updated Fri, 05 Feb 2021 12:01 AM IST
विज्ञापन
BHU Varanasi
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बीएचयू के जंतु विज्ञान विभाग की छात्राओं संग अश्लील हरकत के आरोप में अनिवार्य सेवानिवृत्ति पाने वाले प्रो. शैल कुमार चौबे के विभाग का कमरा बृहस्पतिवार को खाली करा लिया गया। इसके साथ ही विश्वविद्यालय प्रशासन ने उनके कमरे, प्रयोगशाला आदि को अपने कब्जे में ले लिया। इनके निर्देशन में शोध करने वाले छात्र-छात्राओं के बारे में जल्द ही अंतिम फैसला लिया जाएगा, इससे कि उन्हें कोई परेशानी नहीं हो।
विज्ञापन
बीएचयू में 2018 में छात्राओं के शैक्षणिक टूर के दौरान प्रो. चौबे पर छात्राओं ने अश्लील हरकत करने का आरोप लगाते हुए कुलपति से इसकी शिकायत थी। इसके बाद जांच कमेटी का गठन हुआ, जिसमें छात्राओं के साथ ही प्रो. चौबे का बयान दर्ज कराया। कुलपति के निर्देश पर रिपोर्ट को कार्यकारिणी परिषद की बैठक में रखा गया। मामले में प्रो. चौबे को जबरन सेवानिवृत्त करने का आदेश जारी किया गया। अब करीब डेढ़ साल के बाद बृहस्पतिवार को विभाग में प्रो. चौबे का क मरा खाली करा दिया गया।
विज्ञापन