Varanasi News: पर्यावरण संतुलन में वन्य जीवों की भूमिका अहम, फोटो प्रदर्शनी में दी गई विशेष जानकारियां
Varanasi News: कार्यक्रम में दौरान वन्य जीवों के रेस्क्यू हेतु अपनाई जाने वाली तकनीकी उपकरण जैसे ट्राक्यूलाइजिंग गन, ट्रैप कैमर, ड्रोन कैमरा, लेपर्ड केज, ट्रान्सपोर्टिंग केज, एवं स्नैक कैचर, इत्यादि के बारे में विस्तार से बताया गया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सारनाथ मिनी जू और डियर पार्क में वन्य जीच प्राणी सप्ताह का आयोजन किया गया। इसी क्रम में वन्यजीव फोटो प्रदर्शनी भी लगाई गई। प्रदर्शनी का उद्घाटन मुख्य अतिथि आईएफएस डॉ. रवि सिंह, विशिष्ट अतिथिगण सीआरपीएफ कमांडेंट वाला पुरकर, प्रभागीय वनाधिकारी स्वाति ने किया।
वहीं, डॉ. रवि सिंह ने वन्यजीव फोटो प्रदर्शनी की गुणवत्ता की तारीफ की। कहा कि वन्यजीवों को घरों में पालतू बनाकर नहीं रखना चाहिए, यह अपराध की श्रेणी में आता है। पर्यावरण संतुलन में वन्यजीवों की भूमिका अहम होती है।
मिनी जू डियर पार्क का भ्रमण भी कराया
सीआरपीएफ कमांडेंट वाला पुरकर ने कहा कि वन्यजीवों के बिना मानव जीवन संभव ही नहीं है। वन्यजीवों के संरक्षण से पर्यावरण को बचाया जा सकता है। कार्यक्रम में निबंध प्रतियोगिता भी आयोजित की गई, जिसमें विभिन्न स्कूलों के छात्र-छात्राओं ने भाग लिया, इसका विषय वन्य जीवों पर आधारित था।
विजेता प्रतिभागियों को अतिथियों के हाथों स्मृति चिन्ह देकर के पुरस्कृत किया गया। इस दौरान सारनाथ मिनी जू और डियर पार्क में उपस्थित लगभग 200 स्कूली बच्चे व 150 स्थानीय नागरिकों को सारनाथ मिनी जू डियर पार्क का भ्रमण भी कराया गया।
भ्रमण व कार्यक्रम के दौरान स्कूली बच्चों, स्थानीय नागरिकों एवं जन समान्य में वन्य जीवों की सुरक्षा, संरक्षण, पक्षियों, एवं वन्य जीवों की पहचान करते हुए उनका मानव जीवन में क्या उपयोगिता होती है, की जानकारी दी गई। कार्यक्रम का संचालन नवनीत मिश्रा व धन्यवाद ज्ञापन उपप्रभागीय वनाधिकारी राकेश कुमार ने किया। इस मौके पर रामधन यादव, अमित दुबे सहित आदि उपस्थित थे।