पहल : BHU ट्राॅमा सेंटर में रोगी रसोई शुरू, अब मरीजों को बेड पर मिलेगा खाना; तीमारदारों को भी मिलेगी सुविधा
Varanasi News : आईएमएस बीएचयू के ट्राॅमा सेंटर में अब मरीजों के लिए सुविधाएं बढ़ा दी गई हैं। स्वास्थ्य के साथ अब उनके नाश्ते और भोजन की भी व्यवस्था की शुरू हो चुकी है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आईएमएस बीएचयू के ट्राॅमा सेंटर में शुक्रवार को रोगी रसोई, आहार सेवा और आयुष वाटिका का जिलाधिकारी एस. राजलिंगम, महापौर अशोक तिवारी, अन्नपूर्णा मंदिर के महंत शंकर पुरी ने शुभारंभ किया। रसोई सेवा के शुरू होने के बाद ट्राॅमा सेंटर में भर्ती मरीजों को उनके बेड पर डॉक्टर की सलाह पर बताया गया खाना मिलेगा। इस दौरान जिलाधिकारी के साथ ही अन्य अतिथियों ने रोगी रसोई में जाकर यहां मिलने वाली सेवाओं की जानकारी भी ली।
ट्राॅमा सेंटर प्रभारी प्रो. सौरभ सिंह ने बताया कि रोगी रसोई से मरीजों को तीन समय का भोजन और चाय और नाश्ता दिया जाएगा। जिलाधिकारी ने मरीजों के लिए शुरू की गई इस सेवा कार्य की सराहना करते हुए इसे एक प्रेरक कदम बताया। महापौर अशोक तिवारी ने कहां कि रोगी रसोई की इस पहल से मरीज को बड़ी राहत होगी।
साथ ही आयुष वाटिका के माध्यम से प्राकृतिक चिकित्सा को भी बढ़ावा मिलेगा। अन्नपूर्णा मंदिर के महंत शंकरपुरी ने भी इस पहल को मरीज की सेवा की दिशा में बड़ा कदम बताया। कार्यक्रम में आईएमएस बीएचयू के निदेशक प्रोफेसर एसएन संखवार, डीन प्रो.अशोक कुमार सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
रोगी रसोई और आहार सेवाएं
स्वास्थ्य देखभाल में वैश्विक सर्वोत्तम प्रथाओं के अनुरूप, ट्रॉमा सेंटर में भर्ती होने वाले रोगियों को पौष्टिक और स्वच्छ भोजन प्रदान करने के लिए एक परिवर्तनकारी पहल का प्रतीक है। ट्रॉमा सेंटर में भर्ती हुए सभी मरीजों को तीन समय का निःशुल्क भोजन यहां से अब नियमित रूप से उनके स्थान पर वितरित किया जाएगा.
आयुष वाटिका
रोगी परिचारकों (विशेष रूप से आयुष्मान भारत लाभार्थियों) के लिए आराम करने, तनाव को कम करने और अस्पताल में रहने के दौरान उनके समग्र अनुभव को बढ़ाने के लिए एक टिकाऊ, पर्यावरण-अनुकूल स्थान।