{"_id":"56fc379f4f1c1ba47af00896","slug":"rob-wrangling-over-the-length-of","type":"story","status":"publish","title_hn":"आरओबी की लंबाई पर तकरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आरओबी की लंबाई पर तकरार
ब्यूरो/अमर उजाला वाराणसी
Updated Thu, 31 Mar 2016 02:01 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मंडुवाडीह रेलवे ओवर ब्रिज (आरओबी) के पिलर और स्लैब डालने का काम पूरा होने के बाद रिटेनिंग वाल बनाने की तैयारी में जुटे सेतु निगम के सामने एक और परेशानी खड़ी हो गई है। मंडुवाडीह बाजार में रिटेनिंग वाल की लंबाई बढ़ाने पर सर्विस रोड के लिए जगह ही नहीं मिल पा रही है। विभाग रिटेनिंग वाल की लंबाई बढ़ाना चाहता है जबकि स्थानीय व्यापारी ऐसा नहीं होने देना चाहते। उनका कहना है कि शिलान्यास के दौरान लोक निर्माण राज्य मंत्री सुरेेंद्र पटेल ने जहां तक आरओबी की लंबाई होने का आश्वासन दिया था, उसे वहीं तक बनाया जाए।
बुधवार को रिटेनिंग वाल बनाने के लिए सेतु निगम के सहायक अभियंता आर एस विश्वकर्मा, अवर अभियंता एसएन पांडेय मातहतों के साथ मंडुवाडीह बाजार पहुंचे थे। अभियंता बाजार की ओर बने अंतिम पिलर से रिटेनिंग वाल की लंबाई तकरीबन 135 मीटर रख रहे हैं। जबकि महमूरगंज इलाके में इसकी लंबाई 84 मीटर ही रखी गई है। व्यापारियों का कहना है कि पुराने पोस्टऑफिस से रिटेनिंग वाल की लंबाई आगे बढ़ाने पर उपासना स्थल हैं। ऐसा हुआ तो सर्विस रोड के लिए जगह नहीं मिल पाएगी। आवागमन की जिस बेहतर सुविधा के लिए पुल का निर्माण हो रहा है, उसका लाभ जनता को नहीं मिल पाएगा।