फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Roadways station will be temporarily shifted to Mohansarai 14 km away from Varanasi Cantt

Varanasi News: कैंट से 14 किमी दूर अस्थायी रूप से स्थानांतरित होगा रोडवेज, शहर में बनेंगे 50 स्मार्ट बस स्टैंड

Wed, 30 Jul 2025 03:34 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: प्रगति चंद Updated Wed, 30 Jul 2025 03:34 PM IST
सार

Varanasi News: रोडवेज स्टेशन अब कैंट से 14 किलोमीटर दूर मोहनसराय में शिफ्ट होगा। इसकी वजह है कि कैंट के विजयनगर स्थित चौधरी चरण सिंह रोडवेज को विश्वस्तरीय टर्मिनल बनाया जाएगा।

विज्ञापन
Roadways station will be temporarily shifted to Mohansarai 14 km away from Varanasi Cantt
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बनारस का कैंट रोडवेज अब अपने स्थान से 14 किलोमीटर दूर मोहनसराय में शिफ्ट होगा। यहां 387 बिस्वा (12 एकड़) में अस्थायी रूप से रोडवेज स्टेशन बनाया जाएगा। वहीं, कैंट के विजयनगर स्थित चौधरी चरण सिंह रोडवेज को विश्वस्तरीय टर्मिनल बनाया जाएगा। मंगलवार को बनारस पहुंचे प्रदेश के परिवहन राज्यमंत्री दयाशंकर सिंह ने परेड कोठी क्षेत्र स्थित एक निजी परिसर में ये जानकारी दी। 

विज्ञापन


उन्होंने बताया कि पब्लिक-प्राइवेट पार्टनरशिप (पीपीपी) के तहत कैंट रोडवेज स्टेशन का विकास किया जाएगा। तब तक इसे अस्थायी रूप से मोहनसराय में स्थानांतरित किया जाएगा। राज्यमंत्री ने कहा कि परिवहन विभाग की 48 सेवाएं ऑनलाइन होंगी। इसमें व्हीकल टैक्स, ड्राइविंग लाइसेंस, फिटनेस, परमिट आदि शामिल हैं। 
विज्ञापन


इन सेवाओं को कॉमन सर्विस सेंटर (सीएससी) से जोड़ा जाएगा। प्रदेश में 1.5 लाख सीएससी में काम हो रहा है। उन्होंने कहा कि पर्यावरण को ध्यान में रखकर बेड़े में ई-बसें भी शामिल की जाएंगी। इस दौरान दयाशंकर सिंह ने परिसर में पौधरोपण भी किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें; नाबालिग से दुष्कर्म: दोषी को 45 दिन के अंदर मिली 20 साल की सजा, कोर्ट ने 12 हजार जुर्माना भी लगाया
 

12 करोड़ से शहर में बनेंगे 50 स्मार्ट बस स्टैंड

सार्वजनिक परिवहन प्रणाली में सुधार और संवर्धन के लिए मंगलवार को वीडीए उपाध्यक्ष पुलकित गर्ग ने बैठक की। उन्होंने बताया कि अवस्थापना निधि के 12 करोड़ से 50 स्मार्ट बस स्टैंड बनाए जाएंगे। इसमें नगर निगम की मदद ली जाएगी। वीडीए ने बस स्टैंड के डिजाइन मॉड्यूल चयनित कर लिए हैं। इन बस स्टैंड पर यात्रियों के लिए आरामदायक सीट होंगी। एकीकृत छत होगी। बस स्टैंड पर सूचना पैनल भी होगा जो बस के मार्गों और समय-सारिणी को प्रदर्शित करेगा। डिजिटल एलईडी बोर्ड होगा जिस पर बस के आगमन और प्रस्थान का समय प्रदर्शित होगा। यात्रियों की सुरक्षा के लिए सीसी कैमरे भी लगे होंगे और वाई-फाई की सुविधा भी होगी। साथ ही मोबाइल चार्जिंग सॉकेट भी होंगे। 

यहां बनेंगे बस स्टैंड 

लंका बीएचयू, रविदास घाट, पहलवान लस्सी, रविंद्रपुरी पार्क, रविंद्रपुरी चौराहा, किनाराम आश्रम, भेलूपुर चौराहा, संकुलधारा पोखरा, जल कल विभाग, रथयात्रा चौराहा, कुबेर कॉम्प्लेक्स, नगर निगम, सिगरा स्टेडियम, काशी विद्यापीठ रोप-वे स्टेशन, कैंट बस स्टॉप, कैंट अंडरपास, राजाबाजार, चौकाघाट, अंधरापुल, तेलियाबाग, लहुराबीर, आर्य इंटर कॉलेज, गिरिजाघर क्रासिंग,मकबूल आलम रोड, पुलिस लाइन चौराहा, जेपी मेहता, भोजूबीर, महाराणा प्रताप चौक, शिवपुर, हरहुआ क्रॉसिंग, एयरपोर्ट रोड, पहड़िया मंडी, शिव सर्जिकल हॉस्पिटल, मवईया पोखरा, जवाहर लाल नेहरू कॉम्प्लेक्स। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed