फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   roadways staff going angry for pressure horn attack on SP leader home

प्रेशर हार्न बजाने से रोका तो रोडवेज कर्मियों का हंगामा, सपा नेता के घर पर बोला धावा

Fri, 16 Mar 2018 08:17 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,आजमगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,आजमगढ़ Updated Fri, 16 Mar 2018 08:17 PM IST
विज्ञापन
roadways staff going angry for pressure horn attack on SP leader home
बीच सड़क पर बसें खड़ी की, आजमगढ़-लखनऊ राजमार्ग पर चार घंटे तक लगाया जाम - फोटो : अमर उजाला
रोडवेज क्षेत्र में  प्रेशर हार्न बजाने से मना करने पर रोडवेज के कर्मचारी उग्र हो गए और मना करने वाले के साथ मारपीट की। इसके साथ ही आजमगढ़-लखनऊ राजमार्ग पर बसों को खड़ा कर सड़क जाम करी दी। कर्मियों ने नारेबाजी करते हुए सपा नेता के घर गालीगलौज भी की।
विज्ञापन


पुलिस के समझाने और मुकदमा दर्ज करने पर रोडवेज कर्मचारियों ने चार घंटे बाद जाम समाप्त किया। पूरे घटनाक्रम में यात्रियों को काफी परेशानी उठानी पड़ी। घटना यूपी के आजमगढ़ शहर की है।
विज्ञापन


सपा नेता व जिला मीडिया प्रभारी एसके सत्येन का घर रोडवेज के सामने स्थित है। नया रोडवेज निर्माणाधीन होने की वजह से रोडवेज बसें सड़क पर ही खड़ी होती हैं और वहीं पर सवारियां उतारती- चढ़ाती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


शुक्रवार की सुबह रोडवेज की एक बस सपा नेता के घर के बाहर खड़ी होकर लगातार प्रेशर हार्न बजा रही थी। इसी बीच सपा नेता के बड़े भाई नितिन घर के बाहर निकले और चालक को हार्न न बजाने को कहा। 

इसी बात को लेकर बस परिचालक कमलेश सिंह विवाद करने लगा और नितिन पर हाथ छोड़ दिया। इसपर सपा नेता के भाई भी उससे भिड़ गए। इसपर आसपास के लोगों ने दोनों को अलग किया।

कुछ देर बाद कमलेश बड़ी संख्या में रोडवेज कर्मचारियों के साथ वहां पहुंचा और सपा जिला महासचिव को गालियां देने लगा। इसके साथ ही कर्मचारियों ने बसों को सड़क पर आड़ा-तिरछा खड़ा कर जाम लगा दिया गया।


सूचना पर पहुंची पुलिस ने जाम समाप्त करवाया। रोडवेज कर्मचारियों के दबाव में पुलिस ने उनके पक्ष से सपा नेता के साथ ही उनके भाई और पांच अज्ञात पर मुकदमा पंजीकृत किया। जाम सुबह सात बजे से 11 बजे तक चला। 

जो भी दोषी होगा, उसी के खिलाफ कार्रवाई

roadways staff going angry for pressure horn attack on SP leader home
सपा नेता और उनके भाई को पुलिस ने लिया हिरासत में - फोटो : अमर उजाला

सपा के आजमगढ़ जिला सचिव एसके सत्येन ने कहा कि  रोडवेज कर्मचारियों की मनबढ़ई से मुहल्ले के लोग तीन साल से परेशान है। एक तो बसों को आड़ा-तिरछा खड़ा करने से 24  घंटा पूरा क्षेत्र जाम में फंसा रहता है तो वहीं प्रेशर हार्न के शोर से लोग परेशान हैं।

इतना ही नहीं रोडवेज कर्मचारियों के मनबढ़ई की कई बार मैंने शिकायत अधिकारियों से करने के साथ ही सोशल मीडिया पर शेयर करता रहता हूं। जिसके चलते ही विभाग के अधिकारी और कर्मचारी खुन्नस खाये हुए है और आज की घटना उसकी का परिणाम है।

मामले में आजमगढ़ डीएम चंद्रभूषण सिंह ने कहा कि  सड़क पर रोडवेज की बसें खड़ी होने से जाम और प्रेशर हार्न के चलते होने वाली परेशानी संज्ञान में है। व्यवस्था में सुधार के लिए रोडवेज के आरएम को पत्र भेजा जा रहा है। जल्द ही व्यवस्था में सुधार करा दिया जाएगा। अन्यथा की स्थिति में रोडवेज विभाग के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

आजमगढ़ एसपी सिटी सुभाष चंद्र गंगवार ने कहा कि  पुलिस इमानदारी से कार्य कर रही है। रोडवेज पर हुए हंगामे की सीसी टीवी फुटेज खंगाली जा रही है। जो भी दोषी होगा, उसी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

निर्दोष को किसी भी प्रकार से परेशान नहीं किया जाएगा। रोडवेज कर्मचारियों द्वारा सड़क जाम कर आम जनता को परेशान किया गया है, यदि कोई शिकायत करता है तो पुलिस भी जाम लगाने के आरोप में रोडवेज कर्मियों पर मुकदमा पंजीकृत करेगी।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed