फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   roadways

रोडवेज करा रहा ताज का दीदार

Thu, 24 Sep 2020 01:09 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 24 Sep 2020 01:09 AM IST
विज्ञापन
roadways
वाराणसी। अनलॉक-4 में पर्यटन स्थल खुलने के बाद लोगों का रुझान सैर सपाटे की ओर अधिक है। 6 माह से अधिक समय तक घर में रहते हुए लोग ऊबने लगे हैं। सावधानी बरतते हुए लोग सैर सपाटे पर निकलने लगे हैं। यही कारण है कि रोडवेज बसें फुल होकर स्टेशन व डिपो से निकल रहीं हैं।
विज्ञापन

वाराणसी परिक्षेत्र ग्रामीण डिपो की बस आगरा, मथुरा के लिए इस समय यात्रियों से फुल होकर कैंट से निकल रही है। वातानुकूलित बस में सबसे अधिक आगरा के यात्री सफर कर रहे हैं। यह इधर एक सप्ताह में यात्रियों की संख्या में इजाफा तेजी से हुआ है। रोडवेज अधिकारियों के अनुसार ताज महल खुलने के बाद यात्रियों की संख्या में बढ़ोतरी हुई है।
विज्ञापन

वाराणसी-आगरा रूट पर यात्रियों की बढ़ती संख्या को देखते हुए गाजीपुर डिपो की भी बस कैंट-आगरा के बीच चलाई जा रही है। जिसमें भी यात्रियों की संख्या ठीक ठाक जा रही है। ट्रेनों में जगह के अभाव में यात्रियों के लिए रोडवेज बसें सबसे मुफीद साबित हो रही हैं। आगरा के लिए न तो ट्रेन की वाराणसी से सीधी सेवा है और न ही बाबतपुर एयरपोर्ट से सीधी उड़ान है। इस वजह से यात्री रोडवेज को अधिक तरजीह दे रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

वाराणसी में सोइए, आगरा में जागिए
बनारस से आगरा-मथुरा के लिए रोजाना वातानुकूलित बस सेवा है। शाम को 5 बजे कैंट रोडवेज बस स्टेशन से ग्रामीण डिपो की आगरा-मथुरा के लिए बस खुलती है। दूसरे दिन सुबह 7 बजे आगरा और 9 बजे मथुरा पहुंचा देती है। वहीं गाजीपुर डिपो की वातानुकूलित बस शाम 8 बजे कैंट से खुलती है। यानि कि वाराणसी में सोइए और आगरा, मथुरा में जग जाइए। किराया भी वातानुकूलित बस का बहुत अधिक नहीं है। वाराणसी-आगरा का किराया प्रति यात्री 765 रुपये और वाराणसी-मथुरा का 1065 रुपये किराया है। कुल 13 से 15 घंटे में बस वाराणसी से आगरा पहुंचने में समय लेती हैं।
इन शहरों के लिए चल रही एसी बसें
लॉकडाउन खुलने के बाद जैसे ही बस सेवा बहाल हुई तो यात्रियों की संख्या में बहुत कमी थी। रोजाना कैंट बस स्टेशन से 2 से 3 हजार यात्री आवागमन करते थे और बसों का संचालन भी 40 से 50 के बीच में होती थी। हालांकि अनलॉक-3 और अनलॉक-4 में अब स्थिति बदल गई है, यात्रियों की संख्या में रोजाना वृद्धि हो रही और बसों का संचालन भी ठीक ठाक होने लगा है। कैंट रोडवेज से इस समय गोरखपुर, लख़नऊ, कानपुर, झांसी, इटावा, आगरा, मथुरा और दिल्ली के लिए बसों का संचालन हो रहा है।

वर्जन
वाराणसी से आगरा-मथुरा के लिए रोजाना बस सेवा शुरू है। अनलॉक-4 में अब यात्रियों की संख्या बढ़ रही है। सावधानी के साथ यात्रियों को बसों में सफर कराया जा रहा है। - एसके राय, क्षेत्रीय प्रबंधक, वाराणसी परिक्षेत्र, रोडवेज
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed