फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Roadways bus collides with storyteller Dheerendra Maharaj car in varanasi

Varanasi News: रोडवेज बस की चपेट में आई कथाकार धीरेंद्र महाराज की कार, नाराज अनुयायियों ने तोड़ा शीशा

Thu, 13 Feb 2025 11:04 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: प्रगति चंद Updated Thu, 13 Feb 2025 11:04 PM IST
सार

Varanasi Road Accident: कथाकार धीरेंद्र महाराज की कार बृहस्पतिवार को रोडवेज बस की चपेट में आई। घटना सेंट्रल जेल रोड की है। इस दौरान नाराज अनुयायियों ने बस का शीशा तोड़ दिया। हालांकि इसके बाद चालक ने माफी मांगी तो मामला शांत हो गया। 

विज्ञापन
Roadways bus collides with storyteller Dheerendra Maharaj car in varanasi
बस की चपेट में आई धीरेंद्र महाराज की कार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

फुलवरिया फोरलेन तिराहा, सेंट्रल जेल रोड पर बृहस्पतिवार की देर शाम लहरतारा की ओर से आ रही रोडवेज बस की चपेट में कथाकार धीरेंद्र महाराज की कार आ गई। बस की टक्कर से कार हल्की सी क्षतिग्रस्त हो गई। इससे धीरेंद्र महाराज और उनके अनुयायी नाराज हो गए।

विज्ञापन


नाराज अनुयायियों ने ड्राइवर से कहासुनी करते हुए उसका शीशा फोड़ दिया। इससे मौके पर जाम लग गया। सूचना पाकर मौके पर पहुंचे गिलट बाजार चौकी, शिवपुर थाने और कचहरी चौकी की पुलिस ने जाम खत्म कराया। इसके साथ ही रोडवेज के बस चालक ने धीरेंद्र महाराज से माफी मांगी, तब जाकर मामला शांत हुआ।
विज्ञापन


धीरेंद्र महाराज ने बताया कि वह दशरथ गद्दी अयोध्या से आ रहे हैं। उन्हें जौनपुर के केराकत में सेवानिवृत्त डीआईजी कृपा शंकर सिंह के यहां जाना है। वहां शुक्रवार से कथा का आयोजन है। वह कार का बाएं साइड का इंडिकेटर ऑन करके जा रहे थे। इसके बावजूद रोडवेज के बस चालक ने गलती करते हुए उनकी कार में टक्कर मार दी। हालांकि बस चालक ने माफी मांग ली तो उन्होंने कहा कि अब वह कोई कानूनी कार्रवाई नहीं चाहते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed