फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Roadways administration's big announcement on the festival 450 additional roadways buses will run

त्योहार पर रोडवेज प्रशासन का बड़ा एलान: चलेंगी 450 अतिरिक्त बसें, कर्मचारियों को भी मिलेगी प्रोत्साहन राशि

Tue, 18 Oct 2022 01:52 PM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: किरन रौतेला Updated Tue, 18 Oct 2022 01:52 PM IST
सार

परिवहन निगम वाराणसी के क्षेत्रीय प्रबंधक गौरव वर्मा के मुताबिक त्योहारों के दौरान बसों का संचालन करने वाले कर्मचारियों को विभाग प्रोत्साहन राशि देगा। रोडवेज कर्मचारियों के लिए 22 से 30 अक्टूबर तक यह प्रोत्साहन योजना लागू रहेगी।

विज्ञापन
Roadways administration's big announcement on the festival 450 additional roadways buses will run
बनारस बस सेवा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

त्योहारों पर यात्रियों की भीड़ को देखते हुए रोडवेज प्रशासन ने अतिरिक्त बसें चलाने का फैसला किया है। यात्रियों की सहूलियत के लिए वाराणसी परिक्षेत्र में 450 अतिरिक्त बसों का संचालन किया जाएगा। इसके लिए रोडवेज प्रशासन ने कर्मचारियों की छुट्टियां निरस्त कर दी हैं।  

विज्ञापन

परिवहन निगम वाराणसी के क्षेत्रीय प्रबंधक गौरव वर्मा के मुताबिक त्योहारों के दौरान बसों का संचालन करने वाले कर्मचारियों को विभाग प्रोत्साहन राशि देगा। रोडवेज कर्मचारियों के लिए 22 से 30 अक्टूबर तक यह प्रोत्साहन योजना लागू रहेगी। बता दें कि दीपावली, भाई दूज और डाला छठ के त्योहार में महज कुछ ही दिन बाकी हैं। त्योहारों के चलते रोडवेज बसों में यात्रियों की संख्या बढ़ने लगी है। अतिरिक्त बसों का संचालन के अलावा बसों के फेरे भी बढ़ाए जाएंगे। क्षेत्रीय प्रबंधक के मुताबिक त्योहारों पर यात्रियों को सुविधा उपलब्ध कराने के लिए सभी सहायक क्षेत्रीय प्रबंधकों के साथ बैठक कर व्यवस्था चाक चौबंद की जाएगी। शहर से प्रतिदिन 15 से 20 हजार यात्री बसों के जरिए आवागमन करते हैं।
विज्ञापन


चालक व परिचालकों को 350 रुपये प्रतिदिन भुगतान
त्योहारों पर काम करने वाले रोडवेज कर्मचारियों को प्रतिदिन 350 रुपये के हिसाब से प्रोत्साहन राशि दी जाएगी। पर्यवेक्षण कार्य करने वाले कर्मचारियों को पांच रुपए प्रतिदिन भुगतान होगा। कर्मचारियों को इन राशियों का एकमुश्त भुगतान किया जाएगा। क्षेत्रीय प्रबंधक के मुताबिकगोरखपुर, बलिया, देवारिया समेत पूर्वांचल के प्रमुख रूटों पर अतिरिक्त बसों का प्रबंध किया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed