फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Roads of Varanasi are safest in UP accidents reduced by 51 percent

UP News: वाराणसी की सड़कें यूपी में सबसे ज्यादा सुरक्षित, बीते छह माह में 51 फीसदी घटे जानलेवा हादसे

Sat, 23 Jul 2022 03:37 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Sat, 23 Jul 2022 03:37 PM IST
सार

यूपी ट्रैफिक निदेशालय ने जो आंकड़े जारी किए हैं उसके मुताबिक, वाराणसी कमिश्नरेट की सड़कें प्रदेश में सबसे ज्यादा सुरक्षित हैं। बीते छह माह में सड़क दुर्घटनाओं में 51.28 जबकि मृतकों की संख्या में 52.28 फीसदी  की कमी आई है।

विज्ञापन
Roads of Varanasi are safest in UP accidents reduced by 51 percent
रिंग रोड, वाराणसी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वाराणसी कमिश्नरेट में बीते कई वर्षों से बढ़ रही सड़क दुर्घटनाओं को लेकर राहत भरी खबर है। ट्रैफिक निदेशालय ने जो आंकड़े जारी किए हैं उसके मुताबिक, वाराणसी कमिश्नरेट की सड़कें प्रदेश में सबसे ज्यादा सुरक्षित हैं। आंकड़ों के मुताबिक, पिछले छह माह में जानलेवा सड़क दुर्घटनाओं में 51.28 जबकि मृतकों की संख्या में 52.28 फीसदी  की कमी आई है।

विज्ञापन


वहीं घायलों की संख्या में 39.96 फीसदी कमी आई है। इसका कारण ये है कि एक तरफ खस्ताहाल सड़कों की स्थिति सुधरी है, तो दूसरी तरफ पुलिस ने भी हादसों को रोकने के प्रयास किए। सड़क सुरक्षा महाअभियान में साल के पहले छह माह के आंकड़ों के अनुसार वाराणसी कमिश्नरेट का कार्य प्रशंसनीय है।
विज्ञापन


पुलिस आयुक्त ए. सतीश गणेश ने बताया कि सड़क हादसों में कमी आई है। यह हमारे लिए सुखद एहसास है। पुलिस ने शराब पीकर वाहन चलाने वाले, हेलमेट की सख्ती, यातायात नियमों का पालन, ब्लैक स्पॉट का चिन्हीकरण सहित कई अभियान चलाए। इससे वाराणसी में हादसे कम हुए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

दोबारा से ब्लैक स्पॉट का होगा चिन्हीकरण

Roads of Varanasi are safest in UP accidents reduced by 51 percent
पुलिस आयुक्त ए सतीश गणेश - फोटो : अमर उजाला

उन्होंने बताया कि हमारा लक्ष्य था सड़क दुर्घटनाओं की संख्या, घायल व्यक्तियों और सड़क हादसों में मृत्यु दर में कमी लाना। इसके लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अंतर विभागीय समन्वय स्थापित करते हुए बहुआयामी कार्य योजना बनाकर कार्यक्रम को आगे बढ़ाने के निर्देश दिए थे। 

उसी ब्लू प्रिंट पर काम करते हुए वाराणसी कमिश्नरेट के यातायात विंग के प्रभारी एडीसीपी ट्रैफिक दिनेश पुरी और उनकी टीम ने पूरे मनोयोग से कार्य करते हुए यह उपलब्धि हासिल की है। पुलिस आयुक्त ने कहा कि अब और मजबूती से योजना बनाकर काम करने के लिए शीघ्र ही बैठक होगी। दोबारा से ब्लैक स्पॉट का चिन्हीकरण इत्यादि पर काम शुरू किया जाएगा। 

इस कारण घटे सड़क हादसे 

पुलिस ने दुर्घटना स्थानों की रिपोर्ट लेकर चिन्हित किया। संभावित दुर्घटनाओं का कारण ढूंढा। कहीं अत्यधिक यातायात दबाव, खतरनाक मोड़, सर्किल होने, दोनों तरफ घनी आबादी की वजह से दुर्घटनाएं होना सामने आया। ऐसे स्थानों को चिन्हित करने के बाद चेतावनी बोर्ड, स्पीड ब्रेकर सफेद पट्टी, संकेत चिन्ह, गति कम बोर्ड लगाए। इसके अलावा यातायात नियमों के पालन के लिए लोगों को जागरूक किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed