फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Road width will be increased from 10 to 30 feet

सड़क की चौड़ाई 10 से बढ़कर होगी 30 फीट

Mon, 26 Dec 2016 02:05 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, वाराणसी
ब्यूरो, अमर उजाला, वाराणसी Updated Mon, 26 Dec 2016 02:05 AM IST
विज्ञापन
Road width will be increased from 10 to 30 feet
रोड - फोटो : अमर उजाला
केंद्रीय मानव संसाधन विकास राज्यमंत्री डॉ. महेंद्र नाथ पांडेय ने रविवार को फुलवरिया गेट नंबर दो पर फुलवरिया मार्ग के चौड़ीकरण कार्य का शिलान्यास किया। अभी इस सड़क की चौड़ाई 10 फीट है, जो चौड़ीकरण के बाद बढ़कर 30 फीट हो जाएगी। इस पर पांच-पांच फिट का फुटपाथ भी होगा। यह वही रास्ता है, जिसे खुलवाने के लिए समाजवादी नेता लोकबंधु राजनारायण ने 46 साल पहले धरना  दिया था।
विज्ञापन


केंद्रीय मंत्री ने शिलान्यास के बाद कहा कि इस सड़क की मरम्मत के लिए 11 लाख रुपये उन्होंने अपनी सांसद निधि से दिया है। सड़क चौड़ीकरण के लिए 18.726 एकड़ जमीन सेना देगी। 3.17 करोड़ की लागत से इस मार्ग का चौड़ीकरण कराया जाएगा। इसका निर्माण मिलिट्री इंजीनियरिंग सर्विस (एमईएस) कराएगा। निर्धारित समय में काम हो, इसका पूरा ख्याल रखा जाएगा। इस मार्ग की चौड़ाई बढ़ने से हजारों लोगों को आवागमन में सहूलियत होगी। लंबे समय से लोग इसकी मांग कर रहे थे।
विज्ञापन


इस दौरान छावनी परिषद के उपाध्यक्ष चंद्रकेशव के नेतृत्व में सदस्य शैलेंद्र सिंह, संगीता, राजकुमार दास, शैलजा श्रीवास्तव आदि ने ज्ञापन सौंपा और फोरलेन निर्माण की जगह चौड़ीकरण कराए जाने के औचित्य पर सवाल उठाया। इस मौके पर रक्षा संपदा मध्य कमान लखनऊ के निदेशक एसएच खान, मुख्य अधिशासी अधिकारी छावनी सी दिनेश कुमार रेड्डी, छावनी परिषद की सीईओ प्रोमिला जायसवाल के अलावा विधायक रवींद्र जायसवाल, एमएलसी केदारनाथ सिंह, महानगर अध्यक्ष प्रदीप अग्रहरि, श्रीनिकेतन मिश्र आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed