फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   road show of rahul and akhilesh in varanasi hasbeen postpond

काशी में धरी रह गई सारी तैयारी, अखिलेश-राहुल का रोड शो स्थगित

Fri, 10 Feb 2017 11:45 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, वाराणसी
ब्यूरो/ अमर उजाला, वाराणसी Updated Fri, 10 Feb 2017 11:45 AM IST
विज्ञापन
road show of rahul and akhilesh in varanasi  hasbeen postpond
आठ किमी लंबे रोड शो के रूट ड्राफ्ट पर लग गई थी मुहर
कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी और सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के साझा रोड शो के लिए रूट फाइनल होने के बाद इसके स्थगित होने से तीन दिन से चल रही तैयारियां धरी रह गईं।
विज्ञापन


आठ किमी लंबे रोड शो के बाद काशी से ही दोनों नेताओं को सभा कर कांग्रेस-सपा गठबंधन के साझा न्यूनतम कार्यक्रम की घोषणा भी करनी थी। राहुल के आगमन के मद्देनजर एसपीजी भी यहां पहुंच गई थी। हालांकि अखिलेश के आने को लेकर शुरू से ही संशय था।
विज्ञापन


कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी और राष्ट्रीय सचिव राणा गोस्वामी ने गुरुवार को दिल्ली से लौटकर दोनों दलों के पदाधिकारियों के साथ साझा रोड शो की सफलता की रणनीति पर जहां दिन भर मंथन किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रात को कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता सतीश राय ने बताया कि संत रविदास जयंती में देश भर से उमड़े जन सैलाब को देखते हुए रोड शो को निरस्त किया गया।

हालांकि 11 फरवरी को जहां रोड शो रद्द होने के पीछे की वजह रविदास जयंती में उमड़ने वाली भीड़ को बताया जा रहा है, वहीं सच्चाई यह भी है कि 11 को मुख्यमंत्री की मुरादाबाद, रामपुर व बरेली में सात सभाएं पहले से ही प्रस्तावित हैं। 

रोड शो स्थगित करने का सबसे बड़ा कारण

road show of rahul and akhilesh in varanasi  hasbeen postpond
रोड शो - फोटो : amar ujala
राहुल गांधी सीएम  अखिलेश की व्यस्तता को देखते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र में राहुल अकेले रोड शो कर ऐसा कोई संदेश नहीं देना चाहते थे, जिससे लगे कि दोनों नेताओं में सामंजस्य का अभाव है।  

इसके अलावा एक तथ्य यह भी है कि चूंकि वाराणसी में सातवें और आखिरी चरण में मतदान होना है, इसलिए सपा और कांग्रेस नेता इसे फरवरी के आखिरी सप्ताह में रखने पर विचार कर रहे हैं।
वजह यह है कि उस समय नेता प्रियंका गांधी और डिंपल को भी इसमें शामिल कर माहौल बनाना चाहते हैं।

बता दें कि प्रधानमंत्री मोदी वाराणसी, जौनपुर और मिर्जापुर में तीन से पांच मार्च तक सभाएं करेंगे, जबकि चार मार्च को बसपा सुप्रीमो मायावती की भी सभा होनी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed