फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Road security is the main issue in this sawn mela

इस सावन मेले में सड़क सुरक्षा पर रहेगा खास ध्यान, जगह-जगह लगाई जाएगी पुलिस पिकेट

Sat, 21 Jul 2018 02:01 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Updated Sat, 21 Jul 2018 02:01 PM IST
विज्ञापन
Road security is the main issue in this sawn mela
डीजीपी ने की बैठक - फोटो : अमर उजाला
सावन मेले के दौरान सड़क दुर्घटनाएं न होने पाएं और यदि ऐसा हुआ तो घायलों को तत्काल उपचार मिले, इस पर पुलिस का खास फोकस रहेगा। वाराणसी कमिश्नरी सभागार में शुक्रवार को डीजीपी ओपी सिंह ने कहा कि यूपी 100 का पुलिस रिस्पांस व्हीकल (पीआरवी) और स्वास्थ्य विभाग की एंबुलेंस कांवर यात्रा के रूटों पर निरंतर चक्रमण करेंगी।
विज्ञापन


रूट डायवर्जन व मार्ग संकेतक की मुकम्मल व्यवस्था के साथ ही पड़ोसी जिले की पुलिस से समन्वय बनाकर जगह-जगह पिकेट लगाई जाएगी। कांवर यात्रा के मार्ग पर तेज रफ्तार से वाहन ना चलें, यह पुलिस सुनिश्चित करेगी। भीड़ नियंत्रण के लिए पुलिस इमरजेंसी प्लान बना कर रखेगी।
विज्ञापन


डीजीपी ने कहा कि अफवाह फैलाने वालों से पुलिस सख्ती से पेश आएगी और जिले की सर्विलांस सेल सोशल मीडिया की मॉनीटरिंग करेगी। पुलिस, पीएसी और सेंट्रल पैरामिलिट्री फोर्स के अलावा एंटी टेररिस्ट स्क्वॉड के कमांडो की निगहबानी में कांवरिया रूट और प्रमुख शिवालय होेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


खुफिया तंत्र शरारती तत्वों की गतिविधियों पर नजर रखेगा। कांवर यात्रा के रूट के थानों के थानेदार फोर्स के साथ भ्रमणशील रहेंगे। महिला और पुरुष पुलिसकर्मी सादे कपड़ों में कांवरिया शिविरों और शिवालयों में तैनात रहेंगे।

सिविल डिफेंस और गैर सरकारी संगठनों के स्वयंसेवकों की यातायात संचालन और सुरक्षा व्यवस्था में मदद ली जाएगी। गंगा घाटों पर जल पुलिस व पीएसी के गोताखोर के साथ एनडीआरएफ के जवान तैनात रहेंगे।

पूजा समितियों के माध्यम से कांवरियों को बताया जाए कि अपना परिचय पत्र और परिचितों का मोबाइल नंबर लेकर चलें। संवेदनशील स्थानों पर फोर्स तैनात रहेगी और शांति समितियों की बैठक कर समस्याओं का समाधान क्षेत्राधिकारी व थानाध्यक्ष अन्य विभागों की मदद से करा लें।

डीजीपी और प्रमुख सचिव गृह ने मातहतों को दी ये हिदायतें

Road security is the main issue in this sawn mela
डीजीपी ने की बैठक - फोटो : अमर उजाला
- कांवर यात्रा के मार्ग की सड़कों पर गड्ढे न हों, यह पीडब्ल्यूडी सहित अन्य विभाग सुनिश्चित कर लें। 
- कांवर यात्रा के रूट पर सफाई, प्रकाश और पेयजल की व्यवस्था सही हो। धर्मशालाओं में व्यवस्थाएं दुरुस्त रहें। 
- कांवरिया शिविरों में बनने वाले खाने की सैंपलिंग कराई जाए।
- कांवर यात्रा के सीएचसी और पीएचसी पर चौबीस घंटे डॉक्टर के साथ एंटी रैबीज, एंटी वैनम सहित जीवन रक्षा से जुड़ी जरूरी दवाइयां मौजूद रहें। 
- बिजली विभाग कांवर मार्गों सहित शिवालयों के आसपास के लटके तारों और जर्जर खंभों को सही करा ले। 
- महिला कांवरियों के लिए शिविरों में अलग से टॉयलेट की व्यवस्था की जाए। 
- प्रशासनिक लापरवाही के कारण श्रद्धालुओं को परेशानी नहीं होनी चाहिए। 
- क्या करें और क्या ना करें, कांविरयों के लिए इससे संबंधित सूचना पट्ट जगह-जगह लगाएं।
- कांवरियों के साथ पुलिस, प्रशासन से लगायत सभी विभागों के अधिकारियों और कर्मचारियों का व्यवहार सौम्यतापूर्ण हो।
- सुरक्षा की आड़ में पुलिस कांवरियों के साथ बदसलूकी न करे।
- प्रत्येक जिले में कंट्रोल रूम खोला जाए जहां जन सुविधाओं से जुड़े सभी विभागों के जिम्मेदार अधिकारी मौजूद रहें।
- ग्रामीण क्षेत्रों में ग्राम प्रधान के नेतृत्व मेें ग्राम सुरक्षा समितियां कांवरियों की सुरक्षा और देखरेख करेंगी।  

डीजे के सवाल पर अफसरों ने साधी चुप्पी

Road security is the main issue in this sawn mela
varanasi - फोटो : अमर उजाला
कांवर यात्रा के दौरान डीजे बजेगा या प्रतिबंधित रहेगा, इसे लेकर असमंजस की स्थिति है। शहर आए डीजीपी और प्रमुख सचिव गृह इस सवाल पर पूरी तरह से चुप्पी साध गए। बार-बार पूछे जाने पर भी प्रदेश के दोनों आला अफसरों ने कुछ नहीं कहा। वहीं, बैठक में मौजूद चार मंडल के जिलाधिकारियों और पुलिस अधीक्षकों ने भी इस बारे में कुछ नहीं बताया।

प्लास्टिक पर फोकस लेकिन बैठक में नहीं रखा ध्यान
प्रमुख सचिव गृह ने बैठक और बातचीत में सावन मेले के दौरान प्लास्टिक की सामग्रियों का उपयोग न करने पर विशेष रूप से फोकस किया। हालांकि कमिश्नरी सभागार में बैठक के दौरान अफसरों को प्लेट में नाश्ता दिया गया वो पतली सी प्लास्टिक से ढका हुआ था।

पीने के पानी की बोतल भी प्लास्टिक की ही थी। किचन में कई सामान भी प्लास्टिक के थैले में ही आया था। इसे लेकर अधिकारियों और कर्मचारियों के बीच खासी खुसर-फुसुर रही।

एनएच-2 की एक लेन बंद करने पर बैठक के बाद निर्णय
सावन मेले के दौरान वाराणसी से इलाहाबाद के बीच नेशनल हाईवे दो की एक लेन बंद करने का निर्णय ट्रांसपोर्टरों के साथ बैठक के बाद लिया जाएगा। एसपी ट्रैफिक सुरेश चंद्र रावत नेे बताया कि जल्द ही ट्रांसपोेर्टरों और भदोही व इलाहाबाद के पुलिस-प्रशासनिक अधिकारियों से चर्चा कर इस संबंध में निर्णय लिया जाएगा।

इस बार इको फ्रेंडली सावन मेला, कांवर यात्रा

Road security is the main issue in this sawn mela
उत्तर प्रदेश सरकार ने 28 जुलाई से शुरू हो रहे सावन मेला और कांवर यात्रा को इको फ्रेंडली बनाने की पहल की है। शुक्रवार को वाराणसी पहुंचे प्रमुख सचिव गृह अरविंद कुमार ने कहा कि मेले के दौरान पूजन सामग्री और कांवरिया शिविरों में प्लास्टिक का उपयोग न किया जाए।

शिविरों में प्लास्टिक के बर्तन की बजाय पत्तल और मिट्टी के बर्तन का प्रयोग हो। कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ऐसी अपेक्षा की है, इसलिए कांवरिया और पूजा समितियों से बातचीत कर जिलाधिकारी उन्हें पहले से ही तैयार कर लें। प्लास्टिक के प्रयोग को हतोत्साहित कर मेले का उत्सव इको फ्रेेंडली तरीके से स्वच्छता अभियान को ध्यान में रखते हुए मनाया जाए।

सावन मेले के दौरान वाराणसी, मिर्जापुर, आजमगढ़ और इलाहाबाद मंडल के जिलों की सुरक्षा सहित अन्य व्यवस्थाओं की तैयारियों का जायजा शुक्रवार की शाम कमिश्नरी सभागार में डीजीपी ओपी सिंह और प्रमुख सचिव गृह अरविंद कुमार ने लिया।

कहा, सभी विभाग समन्वय बना कर काम करेंगे। कांवरियों पर इस वर्ष फिर हेलीकॉप्टर से पुष्प वर्षा होगी। कांवर रूट की निगहबानी ड्रोन कैमरे करेंगे। मार्गों पर शिविरों में सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे।

पुलिस, पीएसी और सेंट्रल पैरामिलिट्री फोर्स के अलावा एंटी टेररिस्ट स्क्वॉड के कमांडो सुरक्षा में तैनात रहेंगे। कांवरियों के बीच इंटेलिजेंस यूनिट के जवान उन्हीं की वेशभूषा में रह कर शरारती तत्वों की निगरानी करेंगे और सूचना नजदीकी थानों को देंगे। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed