{"_id":"619e985a4223c97faf463d0b","slug":"road-jammed-for-water-in-big-slab-varanasi-news-vns6243568125","type":"story","status":"publish","title_hn":"बड़ी पटिया में पानी के लिए किया सड़क जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बड़ी पटिया में पानी के लिए किया सड़क जाम
विज्ञापन
वाराणसी। शहर के बड़ी पटिया इलाके में कई दिन से पानी नहीं आ रहा है। पानी नहीं आने से लोगों को काफी परेशानी हो रही है। कई बार शिकायत के बाद भी समाधान न निकलने से लोगों ने बुधवार को सड़क जाम कर दिया। प्रदर्शन कर नाराजगी जताई। मौके पर पहुंची पुलिस ने लोगों को शांत कराया। नगर निगम के अधिकारियों ने सही कराने का आश्वासन दिया। इसके बाद लोग शांत हुए।
चार दिन से पानी नहीं आने से काफी परेशानी हो रही है। पेयजल के लिए भी इधर-उधर भटकना पड़ रहा है। शिकायत के बाद भी समाधान नहीं हो रहा- विश्वजीत
-------
आए दिन इलाके में पानी की समस्या होती रहती है। इससे रोजमर्या के कामों में परेशानी के साथ ही ऑफिस जाने में समस्या होती है।- एस गिरी
पानी के बिना एक दिन भी काम नहीं चलता है। लगातार चार दिन से पानी नहीं आने से सारा काम रुक गया है। बच्चे स्कूल भी नहीं जा पा रहे हैं।- शोभा तिवारी
खाना बनाने के लिए भी बाहर से पानी खरीदना पड़ रहा है। कई बार पानी की समस्या हो चुकी है। इस पर सही तरीके से काम नहीं होने से भी बार-बार समस्या आती है। - आरती