फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   road in varanasi

नवरात्र से पहले सड़कों को कराएं दुरुस्त

Fri, 16 Oct 2020 01:00 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 16 Oct 2020 01:00 AM IST
विज्ञापन
road in varanasi
स्टांप एवं न्यायालय पंजीयन शुल्क राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार रविंद्र जायसवाल ने बृहस्पतिवार को सर्किट हाउस में समीक्षा की। मंत्री ने पीडब्ल्यूडी, जल निगम, नगर निगम, जलकल को निर्देश दिया कि नवरात्र से पहले सभी मार्गों को दुरुस्त कराएं। ऐसा नहीं होने पर कार्रवाई होनी तय है। नौ दुर्गा मंदिरों में आने वाले भक्तों को किसी प्रकार की दिक्कत न हो। मंत्री ने साफ कहा कि सड़कों के कारण भक्तों को असुविधा न हो।
विज्ञापन

मंत्री ने पांडेयपुर-लालपुर मार्ग को शुक्रवार तक पूरा कराने का निर्देश दिया। कहा कि जिन स्थानों पर सीवर लाइन के लिए पीडब्ल्यडी से अनुमति नहीं मिली है। उन्हें काम करने के लिए पीडब्ल्यूडी तत्काल अनुमति दें। बैठक के बाद मंत्री ने शिवपुर के नेपाली बाग का निरीक्षण किया। पेयजल लाइन क्षतिग्रस्त होने से पानी की आपूर्ति प्रभावित होने पर जलनिगम के महाप्रबंधक एके पुरवार को फटकार लगाई। जल्द से जल्द पानी की व्यवस्था शुरू कराने को कहा। नवरात्र के पहले दिन शैलपुत्री इलाके का निरीक्षण कर वहां की समस्याओं को देखा। मंदिर परिसर में भी व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। कई स्थानों पर सीवर ओवरफ्लो पाया गया। सड़कों के गड्ढे को 24 घंटे में भरने का निर्देश अपर नगर आयुक्त को दिया।
विज्ञापन

नगर आयुक्त गौरांग राठी ने कहा कि दशहरा से पहले 24 अक्टूबर तक सभी सड़कों को दुरुस्त कराया जाएगा। नवरात्र से पहले दुर्गा मंदिरों के आसपास सुविधाएं बेहतर की जाएंगी। पीडब्ल्यूडी के अधीक्षण अभियंता एसके अग्रवाल ने कहा कि नवरात्र से पहले दुर्गा मंदिरों को जाने वाली विभाग की सड़कों को दुरुस्त करा दिया जाएगा। 20 तक सभी सड़कों को गड्ढामुक्त करा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed