फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   road

3.61 करोड़ से चमकेंगी रामनगर औद्योगिक क्षेत्र फेज-1 की सड़कें

Mon, 02 Nov 2020 01:08 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 02 Nov 2020 01:08 AM IST
विज्ञापन
road
वाराणसी। रामनगर औद्योगिक क्षेत्र फेज-1 की खस्ताहाल सड़कों के अच्छे दिन आने वाले हैं। 3 करोड़ 61 लाख से क्षतिग्रस्त सड़कों की मरम्मत कराई जाएगी। इसके लिए बजट स्वीकृत हो गया है।
विज्ञापन

रविवार को रामनगर औद्योगिक एसोसिएशन के उद्यमियों ने सुंदरपुर में बैठक करके इसके लिए केंद्रीय मंत्री व चंदौली सांसद डॉ. महेंद्र नाथ पांडेय और उद्योग मंत्री सतीश महाना सहित यूपीसीडा अधिकारियों को धन्यवाद दिया है। एसोसिएशन के अध्यक्ष देव भट्टाचार्या ने कहा कि फेज-2 में लगभग साढ़े 16 करोड़ की सीसी रोड व एक करोड़ की सीसी नाली बनवाने के बाद फेज-1 के सड़कों की मरम्मत के लिए 3.61 करोड़ रुपये स्वीकृत किया है। बहुत जल्द औद्योगिक क्षेत्र फेज वन में कार्य शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन

महामंत्री जितेंद्र सिंह ने कहा कि फेज- 2 की अधिकतर सड़कें सीसी की बन चुकी है और शेष में कार्य तेज गति से चल रहा है। सांसद चंदौली डॉ महेंद्र नाथ पांडेय के साथ-साथ प्रदेश के उद्योग मंत्री सतीश महाना, यूपीसीडा के मुख्य कार्यपालक अधिकारी मयूर माहेश्वरी, वरिष्ठ प्रबंधक आरके चौहान की सक्रियता से कार्य संभव हो सका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैठक में सचिव सतीश गुप्ता, संदीप सिंह, चंद्रेश्वर जायसवाल, श्याम केजरीवाल, श्याम अग्रवाल, सुरेंद्र राय, अनिल राय, राजेश जयसवाल, शिवपूजन जायसवाल, रोहित जैन, अजय राय, राहुल कुमार, परेश सिंह, प्रदीप भरुका, प्रतीक दिनेश यादव आदि उद्यमी शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed