{"_id":"5f6e48ca8ebc3e9b7f06eff8","slug":"road-city-news-vns549379598","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीएम से लेकर डीएम तक ने दिए गड्ढे भरवाने","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीएम से लेकर डीएम तक ने दिए गड्ढे भरवाने
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का आदेश हो या राज्यमंत्री और डीएम का, पीडब्ल्यूडी की कार्यशैली पर मानों कोई असर नहीं पड़ता। ऐसा इसलिए क्यों कि पिछले दिनों राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार रविंद्र जायसवाल ने निरीक्षण कर पीडब्ल्यूडी और नगर निगम के अधिकारियों को 2 दिन के भीतर सड़कों के गड्ढे भरवाने का निर्देश दिया था। डीएम कौशल राज शर्मा ने पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों को निर्देश दिया कि 3 दिन के भीतर गड्ढे भरवाए अन्यथा कार्रवाई के लिए तैयार रहें । इससे पहले की बात करें तो पिछले दौरे पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अधिकारियों को सड़कों को दुरुस्त कराने का निर्देश दिया था।
शहर हो या देहात सड़कों की हालत किसी से छिपी नहीं हैं। सड़कों में पड़े गड्ढे राहगीरों की रीढ़ तोड़ने के लिए काफी हैं। अब शहर के वीआईपी मार्गों में से एक जेपी मेहता से शिवपुर तक सेंट्रल जेल रोड की हालत ही देख लीजिए। गड्ढा मुक्ति के नाम पर गिट्टी डालकर छोड़ दिया गया है। जिसके चलते ऊपर से गुजरने वाले वाहनों से गिट्टियां छिटक कर लोगों को चोटिल कर रही हैं। इससे धूल भी उड़ रहा है। शहर के अधिकांश इलाकों में गड्ढा मुक्ति खानापूर्ति की गई है।
डीएम ने आदेश दिया कि तीन दिन के अंदर सड़कों का गड्ढा नहीं भरने पर संबंधित अभियंता के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। क्षेत्रीय अवर और सहायक अभियंता गड्ढा भरने को लेकर काफी परेशान है। उन्होंने उच्च अधिकारियों से और मोहलत मांगी है, लेकिन उन्होंने डीएम का आदेश होने का हवाला देते हुए तेजी से काम कराने को कहा है।