फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Road Accident on Varanasi Babatpur fourlane youth died and his friend injured after truck hit his bike

Road Accident: वाराणसी-बाबतपुर फोरलेन पर ट्रेलर की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौत, दो घायल

Mon, 29 Aug 2022 06:28 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Mon, 29 Aug 2022 06:28 PM IST
सार

वाराणसी-बाबतपुर फोरलेन पर सातोमहुआ के पास सोमवार दोपहर ट्रेलर की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। वहीं उसका साथी घायल हो गया। 

विज्ञापन
Road Accident on Varanasi Babatpur fourlane youth died and his friend injured after truck hit his bike
इसी ट्रेलर की चपेट में आया बाइक सवार युवक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वाराणसी-बाबतपुर फोरलेन पर सातोमहुआ के पास सोमवार दोपहर ट्रेलर की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। वहीं उसके दो साथी घायल हो गया। ट्रेलर पर रेल इंजन का सामान लदा है। पुलिस ने कब्जे में ले लिया है। जानकारी अनुसार बड़ागांव थाना क्षेत्र के भटौली गांव निवासी धीरज राय (25) सोमवार को अपने दोस्त विपिन राय (26) और निलेश पांडेय (22) के साथ अपाचे बाइक से काजिसराय बाजार गया था।

विज्ञापन


दोपहर डेढ़ बजे घर वापस लौट रहा था। सातोमहुआ क्रासिंग के समीप ट्रेलर की चपेट में आ गया। हादसे में धीरज ट्रेलर के पहिए के नीचे आ गया जबकि विपिन कुछ दूर जाकर गिरा। पहिया के नीचे आने के चलते धीरज की मौके पर ही मौत हो गई।  वहीं विपिन गंभीर रूप से घायल हो गया। नीलेश को मामूली चोटें आईं।

विज्ञापन

भागने के चक्कर में ट्रेलर चालक घायल

इधर, ट्रेलर चालक सर्वेश्वर कुमार सिंह निवासी भिलाई (छत्तीसगढ़) वाहन से कूदकर भागने लगा। इस चक्कर में तेज रफ्तार कार की चपेट में आकर घायल हो गया। सभी घायलों को समीप में स्थित एक निजी चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

लोगों के बीच चर्चा रही कि बाइक चालक धीरज हेलमेट नहीं पहना था। अगर हेलमेट पहना होता तो शायद उसकी जान बच सकती थी। मृतक तीन भाई एक बहन में सबसे छोटा था। उसकी शादी चार वर्ष पूर्व हुई थी। एक पुत्र और एक पुत्री है। घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। 

जानलेवा साबित हो रहा सतोमहुआ क्रासिंग

स्थानीय लोगों की मानें तो वाराणसी-बाबतपुर फोरलेन पर सातोमहुआ क्रासिंग पर दिन हादसे हो रहे हैं। सातोमहुआ के रहने वाले अजय मिश्रा सहित अन्य लोगों ने बताया कि फोरलेन निर्माण के समय ही इसपर आपत्ति की गई थी लेकिन निर्माणदायी संस्था ने ध्यान नहीं दिया। लोगों ने कहा कि फोरलेन बनने के बाद से ही यहां हर महीने में हादसे होते हैं। फोरलेन बनने के बाद से अब तक यहां पर दुर्घटना में करीब दर्जन भर से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है। लोगों ने कहा कि क्रॉसिंग के पहले साइनेज लगाया जाए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed