{"_id":"62f7e0d775e2ad25ad24ceb0","slug":"road-accident-on-prayagraj-varanasi-highway-one-killed-after-car-rammed-into-truck","type":"story","status":"publish","title_hn":"Road Accident: प्रयागराज-वाराणसी हाईवे पर खड़े ट्रक में घुसी कार, एक की मौत, तीन घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Road Accident: प्रयागराज-वाराणसी हाईवे पर खड़े ट्रक में घुसी कार, एक की मौत, तीन घायल
Sat, 13 Aug 2022 11:05 PM IST
उत्पल कांत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: उत्पल कांत
Updated Sat, 13 Aug 2022 11:05 PM IST
सार
कानपुर निवासी अर्जुन तिवारी और दिवाकर तिवारी दो अन्य साथियों के साथ कार वाराणसी आ रहे थे। मिर्जामुराद क्षेत्र में खजूरी स्थित नेशनल हाईवे पर खड़े ट्रक में पीछे से जा घुसी।
विज्ञापन
दुर्घटनाग्रस्त कार
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
प्रयागराज-वाराणसी हाईवे पर खड़े मिर्जामुराद क्षेत्र में शनिवार रात खड़े ट्रक में पीछे से तेज रफ्तार कार जा घुसी। टक्कर से कार का अगला हिस्सा पूरी तरीके से क्षतिग्रस्त हो गया। मौके पर ही कार सवार एक की युवक की मौत हो गई। तीन घायल हो गए। सूचना पर पहुंचे खजूरी चौकी इंचार्ज अभिषेक कुमार राय ने घायलों को एंबुलेंस से बीएचयू ट्रॉमा सेंटर भेजा।
विज्ञापन
कानपुर निवासी अर्जुन तिवारी और दिवाकर तिवारी दो अन्य साथियों के साथ कार वाराणसी आ रहे थे। मिर्जामुराद क्षेत्र में खजूरी स्थित नेशनल हाईवे पर खड़े ट्रक में पीछे से जा घुसी। मौके पर ही दिवाकर तिवारी की मौत हो गई। वहीं घायल तीन लोगों को बीएचयू ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया है। घायलों की हालत गंभीर बताई जा रही है। उनके परिजनों को हादसे की सूचना दे गई है।
विज्ञापन