फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   road accident near varanasi airport unknown vehicle hit Bike rider who going to attend nephew wedding died on the spot

वाराणसी एयरपोर्ट के पास हादसा: भांजे की शादी में शामिल होने जा रहे बाइक सवार को अज्ञात वाहन ने रौंदा, मौके पर मौत

Fri, 04 Jun 2021 11:18 AM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Fri, 04 Jun 2021 11:18 AM IST
सार

वाराणसी के बाबतपुर एयरपोर्ट के पास शुक्रवार सुबह हुए एक सड़क हादसे में एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई। युवक की बाइक को अज्ञात वाहन ने टक्कर मारी और फरार हो गया। युवक अपने भांजे की शादी में शामिल होने के लिए जौनपुर जा रहा था। 

विज्ञापन
road accident near varanasi airport unknown vehicle hit Bike rider who going to attend nephew wedding died on the spot
सांकेतिक चित्र - फोटो : Social Media

विस्तार

वाराणसी के फूलपुर थाना क्षेत्र के बाबतपुर चौराहे से थोड़ी दूरी पर अज्ञात वाहन के चपेट में आने से बाइक सवार की मौत हो गई। मृतक की पहचान  दिनेश कुमार निवासी मझवार (चंदौली) के रूप में हुई है। वह अपने भांजे की शादी में शामिल होने के लिए त्रिलोचन महादेव (जौनपुर) जा रहा था।

विज्ञापन


शुक्रवार सुबह करीब साढ़े सात बजे बाबतपुर चौराहे से आगे एयरपोर्ट रनवे के सामने उसकी बाइक को अज्ञात वाहन ने रौंद डाला। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। ग्रामीणों की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लिया। इधर, मृतक के पास मिले मोबाइल से उसकी बहन को इस हादसे की सूचना दी गई।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार दो भाइयों में दिनेश कुमार छोटे थे। बड़े भाई की भी मौत आठ साल पहले सड़क हादसे में हुई थी। तब दिनेश ने अपनी विधवा भाभी से ही शादी कर ली थी। मृतक के दो बेटे और एक बेटी है। बताया जा रहा है कि दिनेश पॉल्ट्री फार्म का काम कर रहे थे लेकिन कोरोना संकट काल में वह बंद हो गया था। पुलिस ने बताया कि मृतक के परिजन आ चुके हैं। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। जांच की जा रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed