फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Road accident in Varanasi Woman dies Truck driver ran away after crushing nephew injured

वाराणसी में युवती की मौत: सिर कुचलकर भागा ट्रक चालक, भतीजे घायल, चल रही थी शादी की बातचीत; कोहराम

Wed, 21 May 2025 03:37 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Wed, 21 May 2025 03:37 PM IST
सार

UP Accident: सड़क हादसे की सूचना मिलते ही माैके पर बड़ागांव थाने की पुलिस भी पहुंच गई थी। घायल युवको को अस्पताल भेज दिया गया। वहीं, बुरी तरह क्षतिग्रस्त लाश को कब्जे में ले लिया गया। युवती की माैत से परिजनों में कोहराम मच गया था।

विज्ञापन
Road accident in Varanasi Woman dies Truck driver ran away after crushing nephew injured
मधु पटेल की फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

Road Accident in Varanasi: बड़ागांव थाना क्षेत्र के गढ़वा, काजीसराय में बुधवार की दोपहर दर्दनाक सड़क हादसे में 26 वर्षीय युवती मधु पटेल की मौत हो गई। वह अपने भतीजे की बाइक पर सवार होकर बहन के घर से लौट रही थी, तभी तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक को टक्कर मार दी।

विज्ञापन


इस हादसे में उसके दोनों भतीजे भी घायल हो गए। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने फरार ट्रक चालक की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन


मधु पटेल मूल रूप से पांडेयपुर, राय साहब के बगीचा की रहने वाली थी। वह बड़ागांव थाना क्षेत्र के गांगकला गांव में अपनी बड़ी बहन अंजना पटेल के घर गई थी। सोमवार को वह अपने भतीजे अनिल पटेल (19) और मयंक (11) के साथ बाइक से पांडेयपुर लौट रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


जब तीनों गढ़वा, काजीसराय पहुंचे, तभी बाबतपुर से वाराणसी की ओर से आ रहे एक तेज रफ्तार ट्रक ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी।

परिजनों में मचा कोहराम

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, टक्कर के बाद मधु सड़क के दाहिनी ओर गिर गई, जबकि मयंक और अनिल बाईं ओर जा गिरे। उसी समय ट्रक का एक पहिया मधु के सिर से होकर गुजर गया, जिससे उसकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। हादसे के बाद ट्रक चालक वाहन लेकर फरार हो गया।

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मृतका के शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी। घायल अनिल और मयंक को काजीसराय स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका उपचार चल रहा है।

छह बहनों में सबसे छोटी थी मधु, हाल ही में देखा गया था लड़का
मृतका की बहन अंजना ने अस्पताल में बिलखते हुए बताया कि मधु छह बहनों में सबसे छोटी थी और घर की लाडली थी। उसकी शादी की बातचीत चल रही थी। अभी कुछ दिन पहले ही लड़का देखा गया था और बात लगभग फाइनल हो गई थी। अब शादी की तारीख तय होनी थी।

सोमवार को जब वह घर से निकल रही थी, तो मुस्कराते हुए बोली थी कि शादी के बाद शायद समय न मिले, इसलिए आप लोगों के पास आ गई हूं। रोते बिलखते अंजना ने कहा कि कौन जानता था कि यह उसकी आखिरी मुलाकात होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed