Road Accident: वाराणसी में बेकाबू ट्रक से कुचलकर साइकिल सवार दो बुनकरों की मौत, ग्रामीणों ने लगाया जाम
वाराणसी के छतेरी गांव निवासी इरफान (18) और मोहम्मद कैफ (20) रविवार सुबह एक ही साइकिल पर सवार होकर साड़ी सेंटर पर जा रहे थे। गांव से निकलते ही कछवा रोड-कपसेठी मार्ग पर बेकाबू ट्रक ने साइकिल को अपनी चपटे में ले लिया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
वाराणसी के मिर्जामुराद क्षेत्र के छतेरी गांव स्थित एक ढाबे के समीप रविवार सुबह बेकाबू ट्रक से कुचलकर साइकिल सवार दो बुनकरों की मौत हो गई। हादसे के बाद ट्रक फरार हो गया। घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने कछवा रोड-कपसेठी मार्ग पर छतेरी गांव के सामने चक्काजाम कर प्रदर्शन शुरू कर दिया।
मौके पर पहुंची पुलिस ने आक्रोशित ग्रामीणों को समझा-बुझाकर शांत कराया और आवागमन को बहाल कराया। छतेरी गांव निवासी इरफान (18) पुत्र अब्दुल मजीद और मोहम्मद कैफ (20) पुत्र इकबाल अंसारी (20) रविवार सुबह एक ही साइकिल पर सवार होकर साड़ी सेंटर पर जा रहे थे।
गांव से निकलते ही ढाबे के समीप कछवा रोड की ओर से बाबतपुर की तरफ जा रहे तेज रफ्तार ट्रक ने दोनों को कुचल दिया। मौके पर ही इरफान की मौत हो गई जबकि मोहम्मद कैफ गंभीर रूप से घायल हो गया। ग्रामीणों ने हादसे की सूचना पुलिस को दी और घायल को आननफानन अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने मोहम्मद कैफ को भी मृत घोषित कर दिया।
हादसे की सूचना मिलते ही मृतकों के घर में कोहराम मच गया। घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने कछवा रोड-कपसेठी मार्ग को जाम कर दिया। मौके पर पहुंची मिर्जामुराद पुलिस ने समझा-बुझाकर जाम खत्म कराया। ग्रामीणों ने कहा कि तेज रफ्तार वाहनों के कारण आए दिन हादसे होते रहते हैं। घटना स्थल पर ब्रेकर बनाने की मांग की।