फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Road accident in Varanasi trailer truck collided with car one died of five friends many injured

UP Accident: हाइवे पर भीषण हादसा, ट्रेलर ने मारी टक्कर; कार सवार पांच दोस्तों में से एक की मौत; चार घायल

Mon, 02 Feb 2026 12:34 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: प्रगति चंद Updated Mon, 02 Feb 2026 12:34 PM IST
सार

Varanasi News: कार सवार पांच दोस्त पश्चिम बंगाल से स्नान के लिए प्रयागराज जा रहे थे। इसी दौरान ओवरटेक कर रही ट्रेलर ने कार में टक्कर मार दी। हादसे में कार सवार पांच दोस्तों में से एक की मौत हो गई, जबकि चार घायल हो गए। 
 

विज्ञापन
Road accident in Varanasi trailer truck collided with car one died of five friends many injured
ट्रेलर की टक्कर से क्षतिग्रस्त कार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

माघ पूर्णिमा पर प्रयागराज में गंगा स्नान के लिए जा रहे पश्चिम बंगाल के पांच दोस्तों की कार रविवार भोर में हादसे का शिकार हो गई। गाजीपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर पंडापुर गांव के पास एक अज्ञात ट्रेलर ने उनकी कार को पीछे से ओवरटेक करते समय दाहिनी ओर टक्कर मार दी। हादसे में कनक (32) की मौत हो गई, जबकि चार गंभीर रूप से घायल हुए। हादसे के बाद ट्रेलर चालक मौके से भाग निकला। पुलिस ने घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भिजवाया।

विज्ञापन


कैसे हुआ हादसा
पुलिस के अनुसार, कार में बैठे युवक शनिवार सुबह अपने घर शीतलकुची जिला कूच बिहार पश्चिम बंगाल से प्रयागराज माघ पूर्णिमा पर स्नान के लिए चले थे। रविवार तड़के पंडापुर के पास ट्रेलर ने लापरवाही से पास लेते समय कार को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। मौके पर पहुंची चौबेपुर पुलिस घायलों को एंबुलेंस से बीएचयू के ट्रॉमा सेंटर भेजा। रास्ते में ही कनक की मौत हो गई। 
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें; वाराणसी में कुत्ते का आतंक: एक गांव में 22 लोगों को काटा, चार बच्चों की हालत गंभीर; मचा हड़कंप
विज्ञापन
विज्ञापन


ये हुए हादसे का शिकार
घायल युवकों की पहचान परितोष, संजय, दीपांकर और मदन देवदास सभी निवासी शीतलकुची, जिला कूच बिहार, पश्चिम बंगाल के रूप में हुई है। कनक मछली बेचकर परिवार का भरण-पोषण करता था। उसके दो छोटे बच्चे हैं। पत्नी दुलाली का रोकर हाल बेहाल था। थाना प्रभारी इंद्रेश कुमार ने बताया कि कानूनी कार्रवाई की जा रही है। ट्रेलर चालक की तलाश की जा रही है। हाइवे पर लगे सीसी कैमरों की फुटेज को जांचा जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed