{"_id":"5a3f74514f1c1b4c528bb603","slug":"road-accident-in-varanasi-three-people-died","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"बेकाबू पिकअप सड़क किनारे छप्पर में घुसी, पिता-पुत्र सहित तीन की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बेकाबू पिकअप सड़क किनारे छप्पर में घुसी, पिता-पुत्र सहित तीन की मौत
टीम डिजिटल,वाराणसी
Updated Sun, 24 Dec 2017 08:10 PM IST
विज्ञापन
घटनास्थल पर खड़ी पिकअप व मौजूद भीड़
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी में मंडुवाडीह थाना क्षेत्र के चांदपुर में रविवार की सुबह पुराना जीटी रोड पर अनियंत्रित हुई तेज रफ्तार पिकअप के सड़क किनारे टिनशेड में घुसने से पिता-पुत्र तीन लोगों की मौत हो गई जबकि दो गंभीर रूप से घायल हो गए। ये सभी टिनशेड में अलाव ताप रहे थे।
हादसे से आक्रोशित स्थानीय लोगों ने सड़क जाम कर दी। मौके पर पहुंचे पुलिस और प्रशासन के अधिकारियों की ओर से मुख्यमंत्री राहत कोष से मुआवजे के आश्वासन के बाद करीब चार घंटे बाद जाम खुल सका। इस दौरान कैंट से मोहनसराय के बीच सैकड़ों वाहन और राहगीर जाम में फंसे रहे।
कैंट-मोहनसराय मार्ग (पुराना जीटी रोड) पर चांदपुर चौराहा के समीप ही सड़क किनारे अमरनाथ गोड़ (55) का मकान है। अमरनाथ दाना भूनने का काम करते थे।
सुबह करीब आठ बजे भट्ठी के चारों तरफ बैठकर अमरनाथ, उनका पुत्र दीपू (19), पड़ोसी डब्लू उर्फ दीपक का बेटा हर्ष (5), रामजी का बेटा सन्नी (6), मुकेश की बेटी स्वाति (5) के साथ कुछ अन्य लोग आग ताप रहे थे।
विज्ञापन
इसी दौरान रोहनिया की ओर से आ रही तेज रफ्तार पिकअप अचानक बाएं से सीधे दाहिनी तरफ आकर टिनशेड में घुस गई। लोगों को रौंदते और भट्टी तोड़ते हुए पिकअप कुछ दूरी पर रखी ईंटों के ढेर से टकराकर रुकी। पिकअप पर मुर्गे लदे थे।

चालक की गिरफ्तारी का किया जा रहा प्रयास
सडक हादसे के बाद रोते परिजन
- फोटो : अमर उजाला
हादसे के बाद घायलों की चीख-पुकार मचते ही चालक भाग निकला। गंभीर रूप से घायल हुए अमरनाथ, दीपू, हर्ष, सन्नी और स्वाति को मौके पर पहुंचे ग्राम प्रधान आरडी यादव ने पुलिस और ग्रामीणों की मदद से बीएचयू ट्रॉमा सेंटर भिजवाया।
ट्रॉमा सेंटर में अमरनाथ, दीपू और हर्ष की मौत की पुष्टि के बाद स्थानीय लोगों का गुस्सा भड़क उठा। सुबह करीब 10 बजे गुस्साए लोगों ने चांदपुर में जाम लगा दिया।
नायब तहसीलदार अरुणिमा श्रीवास्तव और मंडुवाडीह थानाध्यक्ष आशुतोष कुमार तिवारी की लंबी मशक्कत के बाद दोपहर करीब दो बजे जाम समाप्त हुआ। मंडुवाडीह थानाध्यक्ष ने बताया कि पिकअप को कब्जे में ले लिया गया है।
उसके रजिस्ट्रेशन नंबर के आधार पर चालक की गिरफ्तारी का प्रयास किया जा रहा है। उधर, ट्रॉमा सेंटर में भर्ती सन्नी और स्वाति की हालत भी चिंताजनक बनी हुई है।