फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Road Accident in varanasi son killed and mother injured after Bike hit by dumper

Road Accident: डंपर की टक्कर से बाइक सवार पुत्र की मौत, मां घायल, रक्षाबंधन की खरीदारी के लिए निकले थे

Sun, 07 Aug 2022 05:48 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Sun, 07 Aug 2022 05:48 PM IST
सार

मिर्जापुर के महेवा निवासी मनीष (22) अपनी मां धन देवी  को बाइक से लेकर रक्षाबंधन की खरीदारी के लिए बनारस आ रहा था। रामनगर स्थित टेंगरा मोड़ ओवरब्रिज के समीप डंपर ने टक्कर मार दी। 

विज्ञापन
Road Accident in varanasi son killed and mother injured after Bike hit by dumper
सांकेतिक तस्वीर

विस्तार

वाराणसी के रामनगर स्थित टेंगरा मोड़ ओवरब्रिज के समीप रविवार दोपहर डंपर की टक्कर से बाइक सवार बेटे की मौत हो गई। वहीं, हादसे में मां घायल हो गई। आसपास के लोगों ने घायल मां को बीएचयू स्थित ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया। उधर, हादसे के बाद चालक डंपर छोड़ भाग निकला। पुलिस ने वाहन को कब्जे में लिया।

विज्ञापन


मिर्जापुर के जमालपुर थाना अंतर्गत महेवा निवासी मनीष पटेल (22) अपनी मां धन देवी (52) को बाइक से लेकर रक्षाबंधन की खरीदारी के लिए शहर आ रहा था। दूसरी बाइक पर बड़ा भाई मनोज और उसकी पत्नी हर्षिता पटेल थी। टेंगरा मोड़ के समीप ओवरब्रिज के पास मनीष पहुंचा था कि सामने से अचानक आए तेज रफ्तार डंपर ने बाइक में टक्कर मार दी।
विज्ञापन


मां सड़क पर दूर जा गिरी, वहीं डंपर के नीचे मनीष दबा हुआ था। पीछे से आए मनोज ने भाई और मां को अचेतावस्था में देखा तो राहगीरों की मदद से उन्हें बीएचयू स्थित ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया। जहां, चिकित्सकों ने मनीष को मृत घोषित कर दिया। हादसे की सूचना मिलते ही जमालपुर से अन्य परिजन और रिश्तेदार भी पहुंच गए। पुलिस ने मनीष के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भिजवाया। डंपर को भी कब्जे में लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी करता था मनीष

छोटे भाई की मौत से बदहवाश मनोज और उसकी पत्नी हर्षिता बेसुध रहीं। मनोज के अनुसार मनीष स्नातक के बाद प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहा था। जबकि पिता राम मूरत सिंह पटेल गांव में कृषि कार्य के साथ ही डिस्पेंसरी चलाते हैं। रामनगर इंस्पेेक्टर अश्वनी पांडेय ने बताया कि डंपर पर दर्ज रजिस्ट्रेशन नंबर के आधार पर मालिक और चालक के बारे में पता लगाया जा रहा है।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed