{"_id":"619b2c9b42afb85cd6382bfb","slug":"road-accident-in-varanasi-one-dead-and-six-people-injured-after-car-overturns-after-hitting-bike-in-trying-to-save-nilgai","type":"story","status":"publish","title_hn":"मृत नीलगाय को बचाने के चक्कर में हादसा: वाराणसी में बाइक को टक्कर मारने के बाद पलटी कार, एक की मौत, 6 घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मृत नीलगाय को बचाने के चक्कर में हादसा: वाराणसी में बाइक को टक्कर मारने के बाद पलटी कार, एक की मौत, 6 घायल
Mon, 22 Nov 2021 11:07 AM IST
उत्पल कांत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: उत्पल कांत
Updated Mon, 22 Nov 2021 11:07 AM IST
सार
वाराणसी के चौबेपुर क्षेत्र में सोमवार देर रात एक दर्दनाक हादसा हो गया। मृत नीलगाय को बचाने के चक्कर में तेज रफ्तार कार बाइक में टक्कर मारने के बाद पलट गई। हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई जबकि छह लोग घायल हो गए।
विज्ञापन
दुर्घटनाग्रस्त वाहन
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
वाराणसी के चौबेपुर क्षेत्र के उमरहां बाजार के समीप सोमवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार एक युवक व्यक्ति की मौत हो गई। वहीं घटना में कार सवार पांच लोग घायल हो गए। घायलों को स्थानीय प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
सोमवार देर रात चौबेपुर से वाराणसी की तरफ जा रही एक कार सड़क पर मृत पड़े नील गाय को बचाने के चक्कर में अनियंत्रित हो गई। बेकाबू कार ने सामने से आ रही बाइक में टक्कर मारी और सड़क किनारे पलट गई। कार की टक्कर से बाइक सवार विश्वेश्वर मांझी (60) निवासी खिदिरपुर करांडा की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि उसका साथी गंभार रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन
पत्नी के बीमार होने की सूचना पर निकला था बाइक सवार
मृतक चौबेपुर के एक ढ़ाबे पर काम करता था। पत्नी के बीमार होने की सूचना पर अपने खिदिरपुर करांडा निवासी साथी राघवेंद्र सिंह (23) के साथ बाइक से घर के लिए निकला था। इधर, तेज रफ्तार कार पलटने से उसमें सवार पांच लोग घायल हो गए। सूचना पर चौबेपुर थानाध्यक्ष राजेश त्रिपाठी दल-बल के साथ मौके पर पहुंचे। घायलों को स्थानीय प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
पढ़ेंः शादी के दौरान चली गोली से युवक की मौत, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप