वाराणसी में हादसाः मैजिक ने ट्रैक्टर को मारी टक्कर, विंध्याचल से लौट रहे परिवार के नौ सदस्य घायल, दो गंभीर
विंध्याचल मंदिर से बालक का मुंडन कराकर घर लौटे रहे परिवार का वाहन हादसे का शिकार हो गया। मैजिक सवार नौ लोग घायल हो गए। घायलों में दो की हालत गंभीर है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
वाराणसी के करनाडाडी गांव के पास नेशनल हाईवे पर बुधवार की शाम ट्रैक्टर और मैजिक की टक्कर में नौ लोग घायल हो गए। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को भदवर स्थित अस्पताल भिजवाया। घायलों में से दो की हालत गंभीर है। विंध्याचल मंदिर से मुंडन कराकर सभी लोग मैजिक से घर लौट रहे थे।
परदहां (मऊ) निवासी प्रह्लाद अपने तीन साल के बेटे सागर का मुंडन कराने के लिए परिजनों के संग मैजिक वाहन से विंध्याचल गए थे। बुधवार शाम वापसी के क्रम में करनाडाडी बाईपास मार्ग पर उनकी मैजिक ने ट्रैक्टर में पीछे से टक्कर मार दी। मौके पर चीख-पुकार मच गई। आवाज सुनकर आसपास के लौट दौड़कर आए।
सभी घायलों को वाहन से निकाला और पुलिस के सहयोग से भदवर स्थित अस्पताल में भर्ती कराया। घायलों में प्रह्लाद (40), इंद्रजीत (38), कैलाश (36), गुलाबी देवी (50), मैना (34) मैजिक चालक रितेश (32), नेहा (25) और सविता 11 वर्ष है। जिसमें प्रह्लाद और कैलाश की हालत गंभीर बनी हुई है।
आमने-सामने की बाइक टक्कर में मिस्त्री की मौत
बस स्टैंड के पास बुधवार की दोपहर दो बाइक की आमने-सामने की टक्कर में एक बाइक सवार युवक की मौत हो गई। एक आटो मोबाइल एजेंसी संचालक ने घायल को पीएचसी पिंडरा में भर्ती कराया। जहां हालत गंभीर होने पर बीएचयू स्थित ट्रॉमा सेंटर पहुंचे युवक को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। युवक बाइक मिस्त्री था। वहीं हादसे की सूचना से परिवार में कोहराम मचा हुआ है।
बड़ागांव थाना अंतर्गत करमपुर निवासी अमन गोंड (22) पिंडरा स्थित एक बाइक एजेंसी में मिस्त्री था। दोपहर में अपनी बाइक से फूलपुर थाना अंतर्गत पिंडरा बाजार स्थित बाइक एजेंसी आ रहा था। इसी बीच पिंडरा बस स्टैंड के पास सामने आ रही बाइक से टक्कर हो गई।
पीछे से एक स्कूटी सवार भी गिरा और अमन के ऊपर स्कूटी चढ़ा दिया। घटना के बाद बाइक और स्कूटी सवार भाग निकले। सूचना पर पहुंचे एजेंसी मालिक इस्माइल खां ने घायलवस्था में अमन को पीएचसी पिंडरा ले गए। जहां से गंभीरावस्था में अमन को बीएचयू रेफर कर दिया गया। बीएचयू ट्रॉमा सेंटर में पहुंचते ही अमन को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।