फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Road accident in varanasi magic hit electric police one dies two injured Farmers returning after selling vegetables

वाराणसी: सब्जी बेचकर लौट रहे किसानों की मैजिक पोल से टकराई, चालक की मौत, दो घायल

Sun, 07 Nov 2021 03:40 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Sun, 07 Nov 2021 03:40 PM IST
सार

वाराणसी के दंडीपुर (साधोगंज) निवासी सुजीत पटेल मैजिक में सब्जी लाद कर कुछ किसानों के साथ वाराणसी के चंदुआ सब्जी मंडी गया था। वापसी के क्रम में हादसे का शिकार हो गया। 

विज्ञापन
Road accident in varanasi magic hit electric police one dies two injured Farmers returning after selling vegetables
दुर्घटनाग्रस्त वाहन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वाराणसी के बड़ागांव थाना क्षेत्र के ब्यासबग के पास  मैजिक अनियंत्रित होकर बिजली के पोल से टकरा गई। जोरदार टक्कर से मैजिक के परखच्चे उड़ गए। हादसे में चालक की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं मैजिक पर सवार दो किसान घायल हो गए। घायलों में से एक की हालत गंभीर है। घटना शनिवार और रविवार की दरम्यानी रात दो बजे की है। सूचना पर पहुंची बड़ागांव थाने की पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर परिजनों को सूचित किया। मतृक के घर में कोहराम मचा गया है।

विज्ञापन


बड़ागांव थानाक्षेत्र के दंडीपुर (साधोगंज) निवासी सुजीत पटेल (22) अपनी खुद की मैजिक गाड़ी से अपना तथा आसपास के किसानों की सब्जी लेकर शनिवार की शाम चंदुआ मंडी सब्जी बेचने गया था। रात दो बजे तक कुछ सब्जियां न बिकने के कारण वह पिंडरा सब्जी मंडी में बेचने के लिए निकला।
विज्ञापन


रास्ते में ब्यासबग के पास मैजिक अनियंत्रित होकर बिजली के पोल से टकरा गई। दुर्घटनाग्रस्त वाहने को देख कर आशंका जतायी जा रही है कि किसी अज्ञात वाहन ने साइड से टक्कर मारी जिसके बाद मैजिक अनियंत्रित होकर हादसे का शिकार हुई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मैजिक के डल्ले में दो युवक अखिलेश और गोलू निवासी ब्रहम पाही कनियर सो रहे थे। हादसे में अखिलेश को गंभीर चोट लगी है। उसका इलाज बीएचयू स्थित ट्रामा सेंटर में जारी है। मृतक की शादी दो वर्ष पूर्व हुई थी। कोई संतान नहीं है। पत्नी समेत परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। 
पढ़ेंः तस्वीरों में देखें पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे: 16 को पीएम मोदी करेंगे लोकार्पण, जानिए इस छह लेन एक्सप्रेस-वे की खासियतें

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed