{"_id":"651ab937e883460e12094d83","slug":"road-accident-in-varanasi-husband-died-and-wife-injured-after-truck-hit-couple-riding-bike-2023-10-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"वाराणसी: बाइक सवार दंपती को तेज रफ्तार ट्रक ने मारी टक्कर, पति की मौत, पत्नी की हालत गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वाराणसी: बाइक सवार दंपती को तेज रफ्तार ट्रक ने मारी टक्कर, पति की मौत, पत्नी की हालत गंभीर
Mon, 02 Oct 2023 06:06 PM IST
उत्पल कांत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: उत्पल कांत
Updated Mon, 02 Oct 2023 06:06 PM IST
सार
वाराणसी के रामनगर इलाके में नेशनल हाईवे स्थित एक पेट्रोल पंप के सामने तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार दंपती को चपेट में ले लिया। हादसे में घटनास्थल पर दही पति की मौत हो गई। वहीं पत्नी की हालत गंभीर है।
विज्ञापन
ट्रक के नीचे फंसी बाइक
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
वाराणसी के रामनगर इलाके में नेशनल हाईवे स्थित एक पेट्रोल पंप के सामने तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार दंपती को चपेट में ले लिया। हादसे में घटनास्थल पर दही पति की मौत हो गई। वहीं पत्नी की हालत गंभीर है। हादसे की सूचना के बाद से परिजनों में कोहराम मचा है। पुलिस ने ट्रक को पकड़ लिया है।
विज्ञापन
चंदौली जिले के सेंगर-पटनवा निवासी मोहन यादव (60) अपनी पत्नी प्रेमा देवी के साथ बाइक से किसी काम से वाराणसी आ रहे थे। भीटी गांव के सामने हाईवे के एप्रोच मार्ग स्थित पेट्रोल पंप के समीप पहुंचे पीछे से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार दंपती को कुचल दिया। मोहन यादव ट्रक के नीचे आ गए जबकि उनकी उछलकर सड़क किनारे गिर गईं।
विज्ञापन
घटनास्थल पर ही मोहन यादव की मौत हो गई। वहीं गंभीर रूप से घायल प्रेमा ने पति के शव को देखा तो बदहवास हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने परिजनों के सूचित करते हुए घायल को रामनगर स्थित लाल बहादुर शास्त्री अस्पताल में भर्ती कराया। पेशे से किसान मोहन यादव के तीन पुत्र और दो पुत्री हैं। सभी का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन