{"_id":"683d2c072f09a595740e2e56","slug":"road-accident-in-varanasi-dcm-collided-with-truck-driver-dead-another-critical-2025-06-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"वाराणसी में दर्दनाक हादसा: ट्रक-डीसीएम में टक्कर, वाहन में फंसकर तड़पता रहा चालक, एक की मौत; दूसरा गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वाराणसी में दर्दनाक हादसा: ट्रक-डीसीएम में टक्कर, वाहन में फंसकर तड़पता रहा चालक, एक की मौत; दूसरा गंभीर
Mon, 02 Jun 2025 10:16 AM IST
अमन विश्वकर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
Published by: अमन विश्वकर्मा
Updated Mon, 02 Jun 2025 10:16 AM IST
सार
UP Accident News: ट्रक में डीसीएम के टक्कर से दो लोग घायल हो गए थे। पुलिस ने एक अस्पताल पहुंचा दिया। वहीं दूसरे को निकालने के लिए वाहन को कटवाया जा रहा था। अंत में उसकी भी माैत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
वाहन में काफी देर तक फंसा रहा चालक।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
Road Accident in Varanasi: मिर्जामुराद क्षेत्र के रखौना रिंग रोड के पास नेशनल हाईवे पर सोमवार को प्रयागराज से वाराणसी की तरफ जा रहे लेन पर टाटा ट्रक वाहन संख्या BR24GC4900 से उसके पीछे चल रहे डीसीएम (UP14FT1480) टकरा गई।
विज्ञापन
हादसे के बाद डीसीएम में सवार शिवम राठौड़ (19) निवासी ग्राम काकूपुर थाना शिवराजपुर (कानपुर नगर) गौरव गंभीर रूप से घायल हो गए। इन्हें उपचार हेतु ट्रामा सेंटर भेज दिया गया है। वहीं, डीसीएम वाहन के चालक आलोक यादव (28) थाना बिसवन (मैनपुरीद्ध) की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
पुलिस ने शव को घंटों प्रयास के बाद बाहर निकाला। घंटें वाहन में फंसा रहा। क्षतिग्रस्त वाहनों को एनएचएआई हेल्पलाइन क्रेन के माध्यम से मौके से हटाए जाने के बाद यातायात बहाल हुआ। स्थानीय लोगों ने बताया कि इन दिनों मिर्जामुराद क्षेत्र में इस तरह की घटनाएं लगातार घटित हो रही हैं।
विज्ञापन