फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   road accident in varanasi Couple crushed by truck lower part of body stuck to road death

दंपती को ट्रक ने कुचला: सड़क से चिपक गया शरीर का नीचला हिस्सा, दर्द से कराहते देख कांप गई लोगों की रूह; मौत

Fri, 20 Jun 2025 08:44 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Fri, 20 Jun 2025 08:44 PM IST
सार

UP Accident News: वाराणसी के हाइवे पर हुए दर्दनाक सड़क हादसे में दंपती की माैत हो गई। घायलावस्था में वे काफी देर तक दर्द से चिल्ला रहे थे। पुलिस ने उन्हें अस्पताल भिजवा दिया, यहां दोनों ने दम तोड़ दिया।

विज्ञापन
road accident in varanasi Couple crushed by truck lower part of body stuck to road death
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

Road Accident in Varanasi: वाराणसी में बड़ागांव थानाक्षेत्र के रिंग रोड चौराहे पर शुक्रवार सुबह लगभग 10:30 बजे एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया, जिसमें बाइक सवार पति-पत्नी ट्रक की चपेट में आ गए। हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए और इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। घटना के बाद ट्रक चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, जौनपुर जनपद के खुटहन थानाक्षेत्र स्थित मोजीपुर गांव निवासी रविंद्र यादव (30) अपनी पत्नी रानी यादव के साथ बाइक पर सवार होकर वाराणसी से बाबतपुर की ओर जा रहा था। जैसे ही वह रिंग रोड चौराहे पर पहुंचा, उसी समय हरहुआ से राजातालाब की ओर मुड़ रहा यूरिया लदा ट्रक बाइक से टकरा गया।
विज्ञापन


टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक सवार दंपती ट्रक के पिछले पहिए की चपेट में आ गए, जिससे उनके कमर के नीचे का हिस्सा बुरी तरह कुचल गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने गंभीर हालत में दोनों को बीएचयू ट्रामा सेंटर भेजा। जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में ले लिया है और फरार चालक की तलाश की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

मिर्जामुराद में हाइवे पर बाइक सवार भाई-बहन गिरे
मिर्जामुराद क्षेत्र के खजूरी गांव स्थित नेशनल हाईवे के सर्विस रोड पर शुक्रवार को दोपहर में अचानक बाइक का पावर ब्रेक मारने से बाइक सवार भाई बहन सड़क पर फिसल कर गिर पड़े और घायल हो गए। ग्रामीणों के सहयोग से दोनों घायल भाई-बहन को इलाज हेतु पास के एक निजी नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया।

भदोही निवासी अविनाश (25) वर्ष अपनी बहन श्वेता (21) को बाइक पर बैठाकर एक प्रतियोगी परीक्षा दिलाने के लिए वाराणसी की तरफ जा रहे थे कि क्षेत्र के खजुरी गांव स्थित नेशनल हाईवे के सर्विस रोड पर अचानक पावर ब्रेक मारने पर फिसल कर सड़क पर गिरकर दोनों बाइक सवार भाई-बहन गंभीर रूप से घायल हो गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed