{"_id":"614d8d8e8ebc3e0de90f70c6","slug":"road-accident-in-varanasi-bike-rider-youth-dies-after-hit-by-overspped-vehicle-uproar-among-family-members","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"वाराणसी में सड़क हादसा: बेकाबू वाहन की चपेट में आकर बाइक सवार युवक की मौत, परिजनों में कोहराम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वाराणसी में सड़क हादसा: बेकाबू वाहन की चपेट में आकर बाइक सवार युवक की मौत, परिजनों में कोहराम
Fri, 24 Sep 2021 02:06 PM IST
उत्पल कांत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: उत्पल कांत
Updated Fri, 24 Sep 2021 02:06 PM IST
सार
वाराणसी के जंसा थाना क्षेत्र के खेवली गांव निवासी दीपक कुमार विश्वकर्मा (28) फर्नीचर का काम करता था। वह शुक्रवार सुबह बाइक से काम के लिए निकला था। रास्ते में बेकाबू वाहन की चपेट में आने से उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
घटना की जानकारी के बाद जुटी भीड़।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
वाराणसी के जंसा थाना क्षेत्र में शुक्रवार सुबह तेज रफ्तार चार पहिया वाहन की चपेट में आकर बाइक सवार युवक की दर्दनाक मौत हो गई। मौके से उक्त वाहन भागने में कामयाब रहा। युवक की मौत से आक्रोशित परिजनों ने चक्का जाम करने का किया प्रयास किया। मौके पर पहुंची पुलिस ने परिजनों को समझाबुझा कर शांत कराया।
विज्ञापन
जंसा थाना क्षेत्र के खेवली गांव निवासी दीपक कुमार विश्वकर्मा (28) पुत्र सोमारू विश्वकर्मा फर्नीचर का काम करता था। वह शुक्रवार सुबह अपने बाइक से काम के लिए बेनीपुर जा रहा था। रास्ते में जंसा की तरफ से आ रही बेकाबू चार पहिया वाहन की चपेट में आ गया। मौके पर ही उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
सूचना के बाद मौके पर पुलिस पहुंची। शव के साथ परिजनों ने सड़क जाम करने की कोशिश की। कहा कि जब तक घटना में संलिप्त वाहन पकड़ा नहीं जाता तब तक शव पुलिस को नहीं सौंपेंगे। मौके पहुंचे सीओ बड़ागांव जगदीश काली रमन ने ग्रामीणों को समझा-बुझाकर शांत कराया। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक को एक पुत्री और एक पुत्र है। उसकी पत्नी वंदना विश्वकर्मा और मां इंद्रावती देवी का रो रोकर बुरा हाल है। दीपक तीन भाइयों में सबसे छोटा था। पिता किसान हैं।
विज्ञापन